Panther: :कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र नगर पंचायत छतौनी के अब्दुल कलाम नगर वार्ड के बाद अंबेडकर नगर वार्ड के सरेह में रविवार को दोपहर ग्रामीणों ने तेंदुआ को दिखा।
जिसकी सूचना वन विभाग के रेंजर को दी। लेकिन खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम पहुंच कर लोगों से लोकेशन लिया। लेकिन वही किसानों और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

बता दे कि उक्त थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के अब्दुल कलाम नगर स्थित हाईवे पर बीते 27 जून रमेश गुप्ता के किरायेदार प्रफुल्ल कुशवाहा के सीसीटीवी कैमरा में तेंदुआ की वीडियो कैद हुई,
तो वही विवेकानन्द नगर वार्ड के सभासद दिलीफ कुशवाहा भी मोबाइल से वीडियो बनाकर जानकारी।
जिसके बाद वन रेन्जर श्री प्रकाश पाण्डेय ने वन दरोगा व वन वाचर के साथ उक्त स्थल पर पहुँचकर पद चिन्ह एकत्रित किया।
फिर अगले दिन रविवार को दोपहर हाईवे के किनारे अम्बेडकर नगर वार्ड के सरेह में कोलाई प्रसाद के गन्ने की खेत में लोगों ने तेदुआ देखा।

जिसकी सुचना पुन: रेन्जर श्री पाण्डेय को दिया, लेकिन शाम तक वन विभाग की टीम नही पहुँची। जिससे लोगों की चिन्ता व डर सताने लगा है।
स्थानीय लोग व किसान उच्चाधिकारियों से गुहार लगाया कि उक्त जंगली जानवर तेंदुआ को पकड़वाकर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाये।
नही तो तेंदुआ द्वारा कोई अप्रिय घटना घट सकता है। उन्होंने कहा कि खेती का समय हैं तेंदुआ की धमक से खेती बारी प्रभावित हो रहा है।
इस सम्बन्ध में वन रेन्जर श्रीप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि संसाधन व स्टाप की कमी की समस्या है। लेकिन फिर भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
