Overbridge Construction:ओवरब्रिज निर्माण से आवागमन प्रभावित, दुर्घटनाओं की भी बनी आशंका 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Overbridge Construction:ओवरब्रिज निर्माण से आवागमन प्रभावित, दुर्घटनाओं की भी बनी आशंका

Overbridge Construction: स्थानीय नगर में ओवरब्रिज निर्माण से आवागमन प्रभावित हो गया है। दूरदराज से आने वाले वाहनों, स्कूली बच्चों, राहगीरों, और सुभाष चौक के फलमंडी व्यवसाय करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आए दिन जाम लगने से दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी हुई है। कप्तानगंज कस्बे के रामजानकी मंदिर के समीप रेलवे ढाले पर आए दिन भारी जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण कार्य लगभग डेढ़ वर्ष से चल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिससे कस्बे के रामकोला रोड, सुभाष नगर, सुभाष चौक, लाल चौक सहित निर्माण स्थल पर यातायात महीनों से प्रभावित है। डीसीएफ चौक की तरफ से पोस्ट ऑफिस तक भरी हुई ऊंचाई वाली सड़क बनाई जा रही है,

यहां अंडरपास भी बनाया जा रहा है। सुभाष चौक और लाल चौक तक पिलर बनाकर रैंप चढ़ाए जाने का कार्य चल रहा है, रेल लाइन के दोनो तरफ पिलर बन चुके हैं।

रेल ओवरब्रिज कई जगह पिलर और भरी हुई सड़क की तरह बननी है, जिस पर कई जगह अंडरपास भी बनने हैं।जो डीसीएफ चौक से शुरू होकर सुभाष नगर, सुभाष चौक, लालचौक, होकर रेलवे ओवरब्रिज पार करके परतावल रोड़ के गणेश चौक के निकट तक बननी है।

इस कार्य से सुचारू आवागमन प्रभावित हो रहा है, और राहगीरों, वाहनों व्यवसाय करने वालों समेत जद में आने वाले भवन स्वामियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कस्बे के सभासद शालू जायसवाल, विश्वजीत सिंह, आनंद रौनियार, पप्पू सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, गणेश चौधरी, गौरीशंकर वर्मा, मुकेश सिंह, शिवम सिंह आदि लोगों ने प्रशासन से आवागमन व्यवस्था सरल और सुचारू बनाते हुए जाम मुक्त करने की मांग की है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related