Overbridge: ओवरब्रिज निर्माण से बदल गई चौक,चौराहों की सूरत, गली,मुहल्लों की पहचान प्रभावित
Overbridge: कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज में स्थानीय कस्बे के उत्तरी रेलवे ढाले पर परतावल और रामकोला मार्ग के आवागमन को सुलभ करने हेतु बनाए जा रहे सड़क ओवरब्रिज के चलते कस्बे के कई चौक, चौराहों की सूरत बदल गई है
और गली और मोहल्लों की ओर जाने वाले रास्तों से कई लैंडमार्क हट जाने से पहचान प्रभावित हो गया है।
कप्तानगंज कस्बे में रामकोला रोड की तरफ से आने वाले रास्ते और रेलवे ढाले को पार कर परतावल को जाने वाले रास्ते पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य हो रहा है।
इससे डीसीएफ चौक, सुभाषनगर, सुभाष चौक, लाल चौक की सूरत बदल गई है, इन चौक, चौराहों की दशकों पुरानी पहचान बदल गई है,
सुभाष चौक तिराहे का स्वरूप बदल गया है, यहां पार्क और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की लगी प्रतिमा, शहीद स्मारक ओवरब्रिज की जद में आकर प्रभावित हुए हैं।
एक ही सड़क के आमने सामने के घरों के बीच ओवरब्रिज की ऊंची सड़क के बनने से पड़ोसियों का रोजाना मिलना अब दुभर हो गया है,
कई लैंडमार्क हटने से गली और मुहल्ले में जाने वाले रास्ते की पहचान छीन गई है, इन चौक चौराहों से कुछ वर्ष पहले गुजरने वाले लोग अब अपना ठौर ठिकाना तलाश करने की जद्दोजहद करने को मजबूर हुए हैं।
ओवरब्रिज सुभाष चौक से रेलवे ढाले तक पिलर पर हो रहा है बाकी डीसीएफ से सुभाष चौक और रेलवे ढाले से परतावल मार्ग के गणेश चौक से पूर्व तक बिना पिलर के सड़क बनाई जा रही है, जिसकी अधिकतम ऊंचाई दो मंजिल के मकान के बराबर है।
अंडरपास भी बनाए जा रहे हैं। कस्बे के गणेश चौधरी, डाक्टर उपेंद्र सिंह, सभासद आनंद रौनियार, शालू जायसवाल, विश्वजीत सिंह, गोलू मिश्रा, संजीव वर्मा, मुकेश सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण की जद में आकर भवन स्वामी, चौक चौराहों और गली मुहल्ले के लोग प्रभावित हो रहे हैं।
ओवर ब्रिज निर्माण कार्य बरसात से पूर्व जल्द कराया जाना जरूरी है।
