Online fraud:ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई खड्डा नगर निवासी तनु,आवेदन के देकर कार्यवाही की मांग
Online fraud:जनपद कुशीनगर में साईवर ठगों के गिरोह ने खड्डा क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को शिकार बनाना शुरू करा दिया है।ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई खड्डा नगर निवासी तनु मोदनवाल।
साईवर पुलिस को आनलाइन दिए आवेदन के बाद नहीं करवाई होते देख विधायक के घर पहुंच कर किया फरियाद। जानकारी के मुताबिक खड्डा नगर के वार्ड संख्या 6निवासी मुन्ना मोदनवाल की लड़की तनु मोदनवाल एक गूगल ऐप देखकर एक कम्पनी में 1हजार रुपया जमा किया
जिस पर 30 परसेंट जोड़कर कंपनी ने ₹1300 दे दिया जिससे ठगी कंपनी के ऊपर विश्वास जम गया।
बेरोजगारी दूर करने के लालच में लगाई पैसा
जिसके झांसे में पड़कर अपनी बेरोजगारी दूर करने के लालच में तनु ने क्रमशः 5000 दूसरी बार लगाया तो नहीं मिला तो ठगी गैंग ने उससे कहा कि इसे पाने के लिए 23500/ लगाइए तो आपको 42000/ मिलेगा!
उसके कहे अनुसार 23500/ दिए गए पोस्टपेड अकाउंट में जमा कर दिया। लेकिन फिर भी पैसा नहीं मिला तो फिर इसे पाने के लिए उसने 68500 दूसरे पोस्टपेड अकाउंट में डिपॉजिट कर दिया
उसके बाद भी जब उसको बताये अनुसार पैसा नहीं मिला तो उसने ठगा महसूस करते हुए आन लाइन साइबर पुलिस को 13जुलाई को तहरीर दिया बकौल तनु उक्त ठगी गिरोह 10 जुलाई से निरंतर उसके संपर्क में था
जो लगातार तनु से छोटे-छोटे धनराशि जमा करा कर बताएं अनुसार उसे रिफंड देते रहे थे। अब तक प्रशासन द्वारा कोई सार्थक परिणाम नहीं होने से वह हताश है।
