Negligence: ग्राम सभा की बंजर जमीन पर बकरीद के दिन नमाज अदा करने के मामले में इंस्पेक्टर व दो एसआई लाइन हाजिर
Negligence: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तुरकहां में बंजर (ग्राम सभा) की जमीन पर ईदगाह बनाकर बकरीद के दिन नमाज अदा कर गांव में अशांति पैदा करने के मामले में खड्डा पुलिस ने 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
वहीं कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने एस एच ओ नीरज राय, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक मोहन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक तुर्कहां गांव के पश्चिमी टोला में एक बड़ी खाली जमीन थी।वह जमीन गांव के लोगों के कव्जे मे थी लेखपाल कानूनगो ने जमीन की पैमाइश कर ग्राम सभा की भूमि घोषित कर दिया।
पुर्व में दोनों पक्षों के लोगों ने एक समझौता किया था
उसी जमीन पर मुस्लिम वर्ग ने दीवाल चलकर ईदगाह बना बनाया इसी बीच गांव के राधेश्याम पुत्र रामा,राम आसरे गोड ने आईजीआरएस किया था जिस पर थाने में मुस्लिम वर्ग और हिंदू पक्ष के लोगों ने एक समझौता किया था कि दोनों पक्ष यहां कोई कार्य नहीं करेगा लेकिन समझौते का उल्लंघन कर मुस्लिम वर्ग ने वहां बकरीद के दिन नमाज अदा किया।
जिससे गांव में अशांति फैलने की आशंका प्रवल हो गई सूचना मिलने पर खड्डा पुलिस ने केदार यादव पुत्र ललन यादव जमालुद्दीन पुत्र मसूद प्रमोद यादव पुत्र रामचंद्र यादव नूरुद्दीन पुत्र सदिक अशरफ पुत्र बद्री मुस्तफा पुत्र मसूद को नामजद तथा अजीम पुत्र स्माइल जब्बार पुत्र नेमा फारुख पुत्र दिलजान इंतखार पुत्र दिलजान शमशाद पुत्र दिलजान को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
https://x.com/kushinagarpol/status/1803721130013819263?t=UvoHgTIgfzHuvM0ozBF2CA&s=08
आईपीसी के तहत 11 व्यक्तियों किया गिरफ्तार
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि गांव में अशांति फैलाने के आरोप में 6 नामजद और अज्ञात के विरुद्ध अपराध संख्या 194 /24 धारा 153 ए 295 ए 447 आईपीसी के तहत गिरफ्तार 11 व्यक्तियों को जेल भेजा जा रहा है।
साथ ही कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में एस एच ओ नीरज कुमार राय उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव उप निरीक्षक मोहन सिंह को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
