Murder: रात को घर में सो रहे 22 वर्षीय युवक को गोली मार कर की हत्या,मची सनसनी
Murder: कुशीनगर जनपद में बीती रात लगभग 12:00 बजे आस-पास कप्तानगंज कस्बा के वार्ड नंबर 13
सुभाष नगर उतरी निवासी 22 वर्षीय युवक इशराफिल अंसारी पुत्र जमीर अहमद कीअज्ञात अपराधियों ने
गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त इजराफिल अपने टाट फुस और कटरैन से बने घर में सो रहा था।
यह भी पढ़ें :Murder:300 करोड़ की संपत्ति बनी दर्दनाक मौत की वजह,बहू ने कराई थी हत्या
इशराफिल प्राइवेट बिजली मैकेनिक का काम करता था। शाम में अपने मम्मी का
इलाज गोरखपुर से कराकर लौटा था तथा घर पर ही था। घटना के दौरान घर में मौजूद
इशराफिल की मां आमीना खातून तथा बहन शोएबा खातून के मुताबिक अपराधी घर के पीछे का टाट तोड़कर
घर में घुसे तथा नींद में सो रहे इशराफिल को जगा कर उसका मोबाइल मांगने लगे।
फिर जबरदस्ती उसका मोबाइल छीनकर उसमें कोई वीडियो अथवा फोटो खोजें पर उससे संतुष्ट नहीं हुए।
इशराफिल की मां और बहन से काफी कहासुनी भी हुई
इस दौरान अपराधियों सै इशराफिल की मां और बहन से काफी कहासुनी भी हुई
इसके बाद आवेश में आकर अपराधियों ने इशराफिल के सर में गोली मार दी।
इसके बाद मां बहन जब हल्ला करना शुरू की तो अपराधी भाग गए।
गोली लगने से मरणासन्न हालत के बाद मोहल्ले के कुछ अन्य लोगों के मदद से पुलिस और 112 नंबर एंबुलेंस को
सूचना दी गई। सूचना के करीब 10 मिनट बाद बाद मौके पर पहुंची
एंबुलेंस में लादकर इशराफिल को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
प्राथमिक चेकिंग कर इशराफिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसके बाद
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना घटित करने वाले
अपराधियों के दुस्साहस और इससे कप्तानगंज में मची सनसनी को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल मय फोर्स सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक जानकारी ली।
प्रथम दृष्ट्या उन्होंने घटना की पृष्ठभूमि को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया। कप्तानगंज थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार के
नेतृत्व में पुलिस ने इस मामले में अपराधियों की घर पकड़ की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
