Muharram: दो समुदायों के बीच सिमांकन को लेकर फिर हुआ तनाव
Muharram: कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भुजौली के पोखरे पर एक संप्रदाय द्वारा चिन्हित की गई जगह से दूसरे जगह झंडा गाड़ने को लेकर दूसरे समुदाय में तनाव शान्त होने के उपरांत धधक उठा जव दूसरे समुदाय के लोगों ने द्वारा मजार पर वांस वर्ली गाड़ना शुरू कर दिया यह देख हिन्दू समुदाय के लोग थाने पर जमे हुए हैं।
दो समुदायों के बीच सिमांकन को लेकर फिर हुआ तनाव
वताते चले कि खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भुजौली बाजार के पोखरे पर मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाता है जहां मुस्लिम समुदाय द्वारा अपनी सीमा से अलग जाकर बांस बल्ली व झंडा गाढ़ा जा रहा था जिससे तनाव उत्पन्न हो गया था ।ग्राम प्रधान के समझाने के बाद एवं पुलिस के पहुंचने के बाद थाना अध्यक्ष खड्डा अमित शर्मा ने बांस बल्ली सहित झंडे को हटवा कर दोनों समुदाय के लोगों को अपने-अपने दायरे में रहने की हिदायत देकर मामले को शांत करा दिया था।
हिंदू समुदाय आक्रोशित होकर थाने पर जमा हुए
लेकिन बीती रात पुणे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाजार के इर्द-गिर्द बांस बल्ली लगाना शुरू किया एवं झाड़ झंडा गाड़ दिए थे यह देख हिंदू समुदाय आक्रोशित होकर थाने पर जमा है । उल्लेखनीय है कि भुजौली वाजार के पोखरे पर प्रशासन द्वारा पश्चिम तरफ मुस्लिम समुदाय तथा पूर्व तरफ हिंदू समुदाय का सीमांकन हुआ था मुहर्रम त्यौहार को देखते हुए
प्रशासन नहीं चेता तो एक वड़ी घटना होने की सम्भावना
मुस्लिम पक्ष द्वारा पोखरे पर बनाए गए मजार को बांस वल्लियों से घेर कर झंडे को दूसरी जगह लगाया जा रहा था जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई यदि समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो एक वड़ी घटना होने की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
