Mission Shakti 5.0 में पुलिस का फोकस—महिलाएँ हों जागरूक,सुरक्षित और आत्मनिर्भर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mission Shakti 5.0 में पुलिस का फोकस—महिलाएँ हों जागरूक,सुरक्षित और आत्मनिर्भर

Mission Shakti : महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस द्वारा जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों की मिशन शक्ति टीमों ने गांव, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों, बस स्टैंड सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

मिशन शक्ति टीमें विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर चौपाल व संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं, जिसमें महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया समझाई जा रही है।

टीम की “शक्ति दीदी” ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिला एवं बालिकाओं से सीधे जुड़कर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही हैं।

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को शासन की महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिनमें—

1090 (वूमेन पॉवर लाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 108 (एम्बुलेंस), 1098 (चाइल्डलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन)—शामिल हैं।

इसके साथ ही टीमों द्वारा गुड टच–बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिलाओं के अधिकार और कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

प्रतिभागियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...