missing: मम्मी हम मरने नहीं जा रहे, खोजना नहीं लिखकर घर छोड़ गए तीन बच्चे, तीनों की उम्र 13 साल से कम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

missing: मम्मी हम मरने नहीं जा रहे, खोजना नहीं लिखकर घर छोड़ गए तीन बच्चे, तीनों की उम्र 13 साल से कम

missing: कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के तीन बच्चे सोमवार की शाम घर से लापता हो गए।

घर में चिट्ठी छोड़ गए कि वे मरने नहीं जा रहे हैं, खोजने की कोशिश न करें।

- Advertisement -
- Advertisement -

फोन करेंगे। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। साइकिल बनवाने के बहाने घर से

निकले बच्चों में से एक की उम्र 13 साल, जबकि बाकी दोनों 8-8 वर्ष के हैं।

बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं।

परिजनों से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की खोटही ग्रामसभा

निवासी आदित्य कुशवाहा (13) पुत्र संजय कुशवाहा, आशीष कुशवाहा (8) पुत्र अवध बिहारी

कुशवाहा तथा सन्नी यादव (8) पुत्र रामायण यादव दोस्त हैं। आशीष व सन्नी आपस में चचेरे भाई हैं।

तीनों बच्चे सोमवार की शाम को आदित्य की साइकिल बनवाने जाने की बात कहकर घर

निकले और इसके बाद वापस नहीं लौटे। रात बीतने पर भी जब वे नहीं लौटे तो

परिजन परेशान हो गए। हर संभावित जगह पर तीनों

परिवारों ने तलाश की पर पता नहीं चला। साइकिल भी नहीं मिली।

मंगलवार को आदित्य के घर पर एक चिट्ठी मिली। इसमें उसने मम्मी को संबोधित करते हुए

भोजपुरी में लिखा है कि हम मरने नहीं जा रहे। एक जगह जा रहे हैं। खोजने की कोशिश मत

करिएगा। हम ठीक हैं और फोन करेंगे। हमारे साथ आशीष और सन्नी भी है।

नेबुआ नौरंगिया एसओ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों के पिता ने तहरीर दी है।

परिजनों और गांव के अन्य बच्चों से जानकारी ली गई है। बच्चों की तलाश के लिए

आसपास के थानों और निकटवर्ती जिलों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

कुशीनगर एएसपी रितेश कुमार सिंह के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के

खोटही गांव से एक साथ तीन बच्चे गायब हैं। मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई

है। चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही तीनों बच्चों का पता लगा लिया जाएगा।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...