Missing:दरवाजे पर खेल रहा डेढ़ साल का बच्चा अचानक हुआ गायब,तहरीर देकर बच्चे की बरामदगी की मांग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Missing:दरवाजे पर खेल रहा डेढ़ साल का बच्चा अचानक हुआ गायब,तहरीर देकर बच्चे की बरामदगी की मांग

Missing: जनपद कुशीनगर के कसया थानाक्षेत्र के जनूबी कछुहियां में बीते गुरुवार को देर शाम

को अपने दरवाजे पर खेल रहा डेढ़ साल का बच्चा अचानक गायब (Missing) हो गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

घर में खाना बना रही मां जब बाहर निकली तो बच्चे को न देख घबड़ा गई।

इधर-उधर काफी खोज बिन के बाद भी बच्चा नहीं मिला तो शुक्रवार को परिजन मुकामी पुलिस को तहरी देकर

बच्चे की बरामदगी की मांग की।जनूबी कछुहिया ग्राम वासी धीरज यादव का

डेढ़ वर्षीय पुत्र नन्हे गुरुवार को देर सायं अपने दरवाजे पर खेल रहा था।

जहां से अचानक गायब (Missing) हो गया। परिजन अगल बगल काफी खोज बिन किये

लेकिन कहीं बच्चे का पता नहीं चल सका।अपने बेटे की तलाश में उस मासूम की मां दरवाजे के सामने कुएं,

Read also: Missing: घर से इलाज कराने निकली महिला लापता,परिजनों ने आसपास के गांवों में की खोजबीन

पोखरे व अन्य संभावित स्थानों पर खोज बिन की लेकिन कहीं पता नही चला।परिजन अपने रिश्तेदारों से लेकर अपने

जानने वालों तथा अगल-बगल के धान व गन्ने के खेतों में भी खोजबीन की लेकिन मासूम का कहीं पता नहीं चल सका।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

थक हार कर पीड़ित ने मुकामी पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर पहुंचीं पुलिस ने भी जांच पड़ताल की।

परिजनों को कहना है कि मासूम को बच्चा चोर गैंग उठा ले गया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कसया ग्रिजेश उपाध्याय ने कहा कि सूचना मिली है मौके पर पुलिस गई थी और जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related