Memorandum:बिजली की अघोषित कटौती को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार खड्डा को सौंपा ज्ञापन
Memorandum: कुशीनगर जनपद के तहसील खड्डा परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा विधुत कटौती को लेकर उपजिलाधिकारी खड्डा के नाम ज्ञापन तहसीलदार खड्डा महेश कुमार को सौंपा।
जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज का आदेश है कि शहर को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय के उपभोक्ताओं को 21घण्टे व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को कम से कम 18 घंटे बिजली मुहैया कराई जाए।
तहसील खड्डा क्षेत्र के बसडिला (जखनियां) खड्डा में स्थित विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार के उक्त आदेश का कोई भी असर नहीं हो रहा है और यहां पर विभाग ही सरकार के फरमान का सारेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
बिजली कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता परेशानरत हैं
इस उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता परेशानरत हैं। रात को हो रही बेतहाशा बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की नींद तक पूरी नहीं हो रही है।
जिससे वे अनेकों बीमारियों के मरीज बनते जा रहे हैं। कम बिजली मिलने के कारण इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और वह भी चंद घंटों में ही जवाब दे रहे हैं।
उधर लोकल फाल्ट व ओवरलोड के चलते हो रही ट्रिपिंग से समस्या और भी विकराल हो गई है। हालांकि संबंधित विभाग के अधिकारी जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाने का दावा कर रहे हैं।
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से अप्रैल माह तक तो बिजली व्यवस्था बेहतर रही लेकिन बरसात के इस उमस भरी मौसम में दिन और रात में बिजली की बेतहाशा कटौती से विद्युत उपभोक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है।
जिसको लेकर बुधवार को तहसील परिसर खड्डा में धरना/प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक सूत्री मांगों को लेकर खड्डा उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर के अनुपस्थिति में तहसीलदार खड्डा महेश कुमार को ज्ञापन सौप अघोषित बिजली कटौती पर कार्यवाही की मांग किया है
और बताया कि यदि अतिशिध्र उक्त समस्या से निजात नहीं मिला तो आने वाले समय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना/प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।
इस दौरान पुर्व गन्ना विकास के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण यादव उर्फ मिठाई यादव, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नगर पंचायत खड्डा अमर जायसवाल, नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुनिल यादव, नगर उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र चौधरी, शेष नाथ यादव, ब्लांक उपाध्यक्ष सपा प्रमोद राय,राजन श्रीवास्तव, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश उर्फ मुन्ना यादव, नागेन्द्र उर्फ गुड्डू राजभर, आकाश प्रताप राय, रमेश यादव, उपेन्द्र यादव,सोनू यादव, शैलेश कुमार यादव आदि दर्जनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Report: Sudama Singh Patel
