Memorandum: दुष्कर्म पीड़िता के मामले में सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Memorandum: दुष्कर्म पीड़िता के मामले में सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

Memorandum:  कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के वेलवनिया निवासी दुष्कर्म पीड़िता 14वर्षीय लड़की की मौत हो जाने के वाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एन एच जाम करने की योजना को लेकर प्रशासन सतर्क।

मृतक के शव घर पहुंचने की खवर सुन कर सपा नेताओं का लगा जमवाड़ा।एस डी एम को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंप सपा नेता जव वापस हुए तो प्रशासन ली राहत की सांस।

- Advertisement -
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर का दवाव वढते ही हनुमान गंज पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर अन्य दो आरोपी के गिरफ्तारी के फिराक में लगी थी

तभी जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही 14 वर्षीय लड़की की मौत मेडिकल कॉलेज में हो गई इसकी खबर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया ।

और वे न्याय पाने की आस में एन एच जाम करने की योजना बनाने लगे।इसी दौरान पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व सांसद वालेश्वर यादव, पूर्व एम एल सी राम अवध यादव पूर्व सपा जिलाध्यक्ष इल्यास अंसारी,सपा नेता विजय कुशवाहा,सपा विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र पाल सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता व ग्रामीण इकठ्ठा होकर पिड़िता के घर पहुंच कर आग में घी डाल पाते तव तक एस डी एम व खड्डा व हनुमानगंज की पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और प्रशासन और नेताओं के बीच वार्ता होने लगी।

50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई जाए

जिस पर नेताओं ने 7सूत्रीय मांग शेष बचे अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए,पिड़िता के परिजन को तत्काल राहत कोष से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई जाए, छोटेलाल एवं प्रतिवादी के बीच जो जमीन का विवाद है पैमाइश कराकर जमीन पर कब्जा दिलाया जाए ,

जिले में लगातार हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए यदि उपरोक्त मांगों का समय से निस्तारण नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 15 दिनों के बाद एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।

रासुका लगाकर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए

पूर्व सपा जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी व पूर्व एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि जो भी दुष्कर्म करने के आरोपी हैं उनके ऊपर रासुका लगाकर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर पूर्व सांसद बालेश्वर यादव पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह पूर्व सपा जिला अध्यक्ष ईलियास संसारी, रणविजय सिंह ,राजेंद्र पाल ,देवेंद्र यादव ,जयप्रकाश यादव ,संजय यादव ,भोला यादव ,विजय प्रताप कुशवाहा ,रमेश यादव ,शैलेश यादव, अमर जायसवाल, दिवाकर यादव, विवेक ओझा, राधेश्याम साहनी सहित ग्रामीण व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...