Membership: नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए कर रहे अपील 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Membership: नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए कर रहे अपील

Membership: पडरौना/कुशीनगर(अनिल कुमार सिंह)। जिला मुख्यालय पडरौना नगर में नगर पालिका परिषद

अध्यक्ष विनय जायसवाल और कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

अभियान के तहत सोमवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के वार्ड महाराजा अग्रसेन नगर,गांधी नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर,

सुभाष चौक,तिलक चौक,दरबार रोड, कोतवाली रोड,धर्मशाला रोड, रामकोला रोड,

नपालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा

मेन रोड,गुदरी बाजार सहित विस्तारित क्षेत्रों में भी पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

अध्यक्ष श्री जायसवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित कर रहे हैं और लोगों को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं।

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

अपने- अपने क्षेत्रों में संगठन को अधिक मजबूत करने के लिए इस सदस्यता महाअभियान को चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।

इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा संगठन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान केवल वर्तमान में ही नहीं,

बल्कि भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। यह अभियान भाजपा के संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने में

महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।

भाजपा को और अधिक जनसमर्थन मिलेगा

नपाप अध्यक्ष विनय जायसवाल मानते हैं कि इस सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा को और अधिक जनसमर्थन मिलेगा

और संगठन की ताकत में बढ़ोतरी होगी। लोग भी इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। भाजपा से जुड़ने के लिए लोग उत्साहित भी हैं।

इस दौरान उनके साथ उनके प्रतिनिधी मनीष बुलबुल जायसवाल,गौरव चौबे, नीरज मिश्रा,विनय पाण्डेय,रितेश जायसवाल,बोध चौबे,सोनु शर्मा,

भास्कर पाठक,अंशु जायसवाल,रितेश शर्मा,गौरव रौनियार,रामू पाण्डेय,सागर जायसवाल,भास्कर शर्मा,अभय मारोदिया,अरुण सिंह,

राकेश गुप्ता, बृजेश शर्मा,कुंदन सिंह,राहुल मद्धेशिया,सुनील जायसवाल,पिंटू साह,ललित जायसवाल,सुनील गुप्ता,

आकाश वर्मा,राकेश दुबे,संतोष चौहान,राजेश जायसवाल,दीपक जायसवाल,धर्मेंद्र मद्धेशिया सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related