Martyr: शहीद सत्यवान सिंह के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही शोक की लहर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Martyr: शहीद सत्यवान सिंह के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही शोक की लहर

Martyr:झारखंड उड़ीसा वार्डर पर नक्सली हमले मे शहीद सी.आर.पी.एफ.जवान सत्यवान कुमार सिंह का पार्थिव शरीर उसके गांव क्षेत्र पंचायत सुकरौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर सोहरौना पहुंचने पर लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा शहीद सत्यवान सिंह अमर रहे भारत माता की जय वंदेमातरम् के नारों से पूरा वातावरण शोकाकुल हो गया।

सुकरौली के ग्राम रामपुर सोहरौना निवासी शहीद

क्षेत्र पंचायत सुकरौली के ग्राम रामपुर सोहरौना निवासी प्रेम सिंह के चार पुत्रों में दूसरे नंबर पर सत्यवान सिंह थे

- Advertisement -
- Advertisement -

जो शुरू से पढ़ने में काफी मेधावी एवं लोगों मे लोकप्रिय थे 2010 मे वे सी.आर.पी.एफ.मे भर्ती हुए वर्तमान मे एस.आई.पद पर झारखंड में तैनात थे

पूरी निष्ठा व लगन के साथ अपनी ड्यूटी निभाते इसके पहले भी उन्हें जिस अभियान मे लगाया गया पूरी इमानदारी से अपनी देशभक्ति कर्तव्यों को राष्ट्ररक्षा के लिए आगे बढ़ कर किया।

बताया जा रहा है कि नक्सल विरोधी अभियान में उनकी टीम उड़ीसा वार्डर पर जंगलों मे सर्च आपरेशन करने गई थी ।

उसी दौरान नक्सलियों द्वारा आई.ई.डी.विस्फोट कर सी.आर.पी.एफ.पर हमला कर दिया इस हमले मे सत्यवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए

उनके साथियों द्वारा तत्काल हास्पिटल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शहीद के पार्थिव शरीर को जहाज से गोरखपुर लाया गया जिसे आस पास के सैकड़ों लोग तिरंगा लिए अपने अपने वाहनों से क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा पूर्व विधायक पवन केडिया के साथ सैनिक सम्मान के साथ गांव लाया गया

जहां उनके पिता प्रेम सिंह,माता गीता देवी, पत्नी प्रियंका देवी, पुत्र सभ्य उर्फ नमन् एवं भाईयों का रो रो कर बुरा हाल हो गया देख कर लोगों की आंखें नम हो गई।

औपचारिकता पूरी करने के बाद पूरे प्रशासनिक एवं सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,विधायक मोहन वर्मा, रवीश सिंह,रामबचन सिंह, प्रशासन से उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन,सी.आर.पी.एफ.के डी.आई.जी.एंव जवान के साथ हजारों लोग शहीद सत्यवान सिंह अमर रहे भारत माता की जय वंदेमातरम् के गगनभेदी नारों के साथ उपस्थित थे।

आईटीबीपी में उत्तराखंड में तैनात है। अन्य दो भाई संतोष और आशुतोष खेती-बाड़ी करते हैं।

क्षेत्रीय विधायक और अपर जिला अधिकारी कुशीनगर सीआरपीएफ के डीआईजी मनोज ध्यानी और सीआरपीएफ सीईओ सतीश दुबे कसया सीओ कुंदन सिंह

ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही नगर पालिका अध्यक्ष राम रामानंद सिंह,

मंडल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह,नगर पंचायत सुकरौली के चेयरमैन राजनेति कश्यप सहित क्षेत्रीय जनता का जन सैलाब अतिम विदाई शहीद सत्यवान सिंह के लिए उमड़ पड़ा था ।

.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...