Mahayagya: 5100 कुवारी कन्याओं ने 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा निकली
Mahayagya: खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा पड़रही चौराहा पर 9 दिवसीय श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ के
प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें 5100 कुवारी कन्याओं समेत 10 हजार लोग मौजूद रहे।
कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा समेत सैकड़ों की संख्या में ट्रेक्टर- ट्राली,
चार चक्का गाड़ी व सैकड़ों बाइक समेत ध्वनि विस्तारक यंत्र भी मौजूद रहे।
इस कलश यात्रा में पडरही गांव समेत आस- पास के दर्जनों गांव के लोग उपस्थित रहे।
कुवारी कन्याओं ने कलश लेकर कलश यात्रा में हुई शामिल
पूर्व निर्धारित महायज्ञ के तहत सुबह से ही यज्ञ स्थल परिसर में लोगों का जुटना शुरु हुआ।
जिसमें 5100 की संख्या में पीला वस्त्र धारण की कुवारी कन्याओं ने कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुई।
यह भी पढ़ें :Mahayagya:मदनपुर सुकरौली में कलश यात्रा निकालकर श्रीराम महायज्ञ का विधिवत हुआ शुभारंभ
वही कलश यात्रा का संचालन यज्ञसमिति मण्डल के अध्यक्ष पूर्व प्रधान व समाजसेवी
कृष्ण प्रताप लाल श्रीवास्तव ने सम्भाला, तो वही ग्राम प्रधान बलवन्त मल्ल, मुक्तिनाथ यादव,
योगेन्द्र मल्ल, भोला यादव, रामाकान्त यादव ने वाहन की जिम्मेदारी सम्भाली।
यज्ञ व्यवस्थापक भौरोनाथ मिश्र, बलराम कुशवाहा, विनोद लाल श्रीवास्तव,
अनिल कुमार चौधरी ने रास्ते में जलपान की व्यवस्था की। भीषण गर्मी व उमस भरी मौसम में
श्री विष्णु महायज्ञ के जयघोष से करीब 11 बजे निकली भव्य कलश यात्रा कटाईभरपुरवा,
परसौनी घाट के समीप नारायणी नदी में जल भर कर जटहा बाजार, एकवनही, पखनहां,
सुगौली, अहिरौली, धनहा से होकर यज्ञ पर पहुची। जिसके बाद सभी कलश यात्रा शामिल
सभी श्रद्धालुओं को योगेन्द्र मल्ल ने अपने टीम के साथ प्रसाद वितरण कराया।
रामलीला का भी किया गया है आयोजन
आयोजक मण्डल के अध्यक्ष कृष्ण प्रताप लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन भोर 4 बजे से 6 बजे तक वैदिक मंत्र,
6 बजे से 7 बजे तक मंगल पाठ, 9 बजे से 11 बजे तक आरती के बाद
सुबह 11 बजे से 2 बजे दोपहर तक रामलीला, दोपहर 2 बजे से 4 बजे शाम तक
प्रवचन व फिर 8 बजे रात से 2 बजे तक रामलीला का आयोजन किया गया है।
