Mahatma Gandhi के बताए मार्ग पर चलकर ही भारत होगा खुशहाल: प्रदेश महासचिव राजन सिंह

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mahatma Gandhi के बताए मार्ग पर चलकर ही भारत होगा खुशहाल: प्रदेश महासचिव राजन सिंह

जनपद कुशीनगर अन्तर्गत कसया क्षेत्र के धुरिया में राइज एन्ड एक्ट के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी(Mahatma Gandhi) और

पूर्व प्रधानमंत्री स्व• लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, शांति व न्याय को बचाये रखने का संकल्प लिया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

आयोजित जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर

उन्हें नमन किया गया।इस अवसर पर एक्सीलेंस चिल्ड्रेन एकेडमी धुरिया के प्रबंधक अमर प्रकाश राय ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

सामाजिक कार्यकर्ता/पत्रकार राजन सिंह ने कहा कि हजारों सालों से भारत विविध धर्म-संस्कृतियों का देश रहा है

और हर जाति, धर्म के लोग आपस में मिलजुलकर रहते चले आ रहे हैं।

Mahatma Gandhiके विचारों को आत्मसात कर मेल जोल की इसी परंपरा को आगे बढ़ाना है,

पत्रकार रमेश कुमार ने कहा कि गांधी जी के अहिंसक आंदोलन को दुनिया में लड़ने का सर्वश्रेष्ठ हथियार माना गया है।

गांधीगिरी से ही राष्ट्रीय एकता, शांति व न्याय का वातावरण निर्मित होगा।

इसी क्रम में समाजसेवी कृष्ण कुमार,बृजेश कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, सन्तोष, पिन्टू यादव ने विचार रखते हुए

कहा कि गांधी एक विचारधारा है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत खुशहाल राष्ट्र बनेगा।

शास्त्री जी ने जय जवान , जय किसान का नारा देकर देश की एकता को मजबूती व न्यायप्रिय शासन की आधारशिला रखी।

महाविद्यालय स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज धुरिया में भी बाल मंच द्वारा गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई।

समापन रघुपति राघव राजा राम के सामूहिक गीत से हुआ। कालेज कार्यालय

अधीक्षक राजन सिंह व संरक्षक गौरव कुमार राय ने गांधी जी के विचारों को जीवन के उन्नति का मार्ग बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजू उर्फ बृजेश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सन्तोष, रीसिका यादव,

शशीबाला गौतम, डाक्टर साहब और छात्र व छात्राओ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related