Line is here: लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज सहीत तीन सिपाही लाइन हाजिर
Line is here: कुशीनगर जनपद के खड्डा थानाक्षेत्र स्थित सालिकपुर पुलिस चौकी पर एसपी ने कार्यवाही की है।
जिसमें चौकी इंचार्ज समेत तीन सिपाहियों को लाईन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्यवाही एक एसएसबी जवान की शिकायत पर हुई है।
वहीं अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले विशुनपुरा थाने पर तैनात लापरवाही का लगा आरोप एक और सिपाही को एसपी ने लाइन में बुला लिया।
जानकारी के मुताबिक यूपी बिहार सीमा पर खड्डा थानाक्षेत्र की सालिकपुर चौकी स्थित है।
जहां से बिहार प्रदेश के बगहा रामपुर चक नाका निवासी एसएसबी जवान धर्मेंद्र यादव अपाची मोटरसाइकिल से रविवार को पनियहवा से अपने घर जा रहे थे।
सुत्रो द्वारा बताया जा रहा है कि सालिकपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने उसे रोक कर चेक किया तो उसके पास से 6 बोतल शराब निकाला।
जिस पर एसएसबी जवान और सिपाहियों में कुछ नोंक झोंक हुई। सिपाहियों का कहना है कि एसएसबी जवान शराब के नशे में धुत था।
वह कहीं रास्ते में ही गिर गया होता। उसकी गाड़ी को उसके चाचा आकर के ले गए हैं।
इधर एसएसबी जवान ने अपनी तौहीन समझ कर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मिलकर चौकी के सिपाहियों की शिकायत की।
जिस पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने उप निरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र यादव, कांस्टेबल सोनू यादव, कांस्टेबल चंदन यादव को
अपने कर्तव्य और दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं विशुनपुरा थानाक्षेत्र के एक हेड कांस्टेबल जयहिंद यादव को भी पुलिस लाइन बुला लिया।
