Legislator:विधायक के प्रस्ताव पर कुशीनगर को सात करोड़ की मिली सौगात 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Legislator:विधायक के प्रस्ताव पर कुशीनगर को सात करोड़ की मिली सौगात

Legislator: महात्मा बुद्ध की धरा कुशीनगर को विधायक पी.एन पाठक के प्रस्ताव पर सात करोड़ रुपए की सौगात मिली है।

इसकी पहली किश्त की रकम करीब ढ़ाई करोड़ अवमुक्त भी हो गया है। इस अवमुक्त रकम से विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी। उनके इस प्रयास की सराहना हो रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

विधायक के प्रस्ताव पर होने वाले विकास कार्यों में नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर तीन संत गाडगे नगर में वंदन योजना के तहत एक करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से खरदर माता स्थल नौका टोला का सौंदर्यीकरण व विकास कार्य,

जल निकासी के लिए दो करोड़ 11 लाख 98 हजार से आर.सी.सी. नालों के निर्माण, वार्ड नंबर -10, वाल्मिकीनगर (दीनापट्टी) में 66 लाख, 23 हज़ार की लागत से सड़क निर्माण, वीर बाबा के पास तालाब का सौंदर्यीकरण, दो 2 करोड़ की लागत से सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था व पाइप लाइन के बिछाए जाने के काम शामिल हैं। इसकी वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इन विकास कार्यों को लेकर आम जन में खुशी का माहौल है।

विधायक की पहल व कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को करना ही प्राथमिकता बताया। प्राचीन धर्मस्थलों का कायाकल्प कराया जा रहा है।

इस परियोजना का उद्देश्य मंदिर परिसर को न केवल आधुनिक रूप में विकसित करना है, बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और एक सुलभ वातावरण भी प्रदान करना है। साथ ही नालियों के निर्माण से नगर में आवागमन और जल निकासी की सुविधा बेहतर होगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...