Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पी.एन. पाठक ने कुशीनगर जनपद के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे जोरदार ढंग से उठाए। उन्होंने कुशीनगर के समग्र विकास के लिए कई प्रस्ताव रखे और यूपी बजट 2026 की सराहना की।

विधानसभा में बोलते हुए विधायक पाठक ने कहा कि यूपी बजट 2026 प्रदेश के चौतरफा आर्थिक विकास का प्रतिबिंब है। यह बजट विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को नई दिशा और गति देगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग क्षेत्रों में बढ़ते निवेश से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बजट में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।

Kushinagar Airport से उड़ान शुरू कराने की मांग

विधायक ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द नियमित विमान सेवाएं शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे जनपदवासियों और देश-विदेश से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

गौरतलब है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बौद्ध पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और यहां से उड़ानें शुरू होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ऑडिटोरियम और सर्किट हाउस निर्माण की मांग

विधायक पाठक ने कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। ऐसे में यहां एक आधुनिक ऑडिटोरियम और सर्किट हाउस का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, ताकि आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सड़क और पुल निर्माण का मुद्दा

उन्होंने कुबेरस्थान-शिवपुर मार्ग के निर्माण और मैनपुर में घाघी नदी पर डेलीहवा के समीप पुल बनवाने की भी मांग उठाई। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।

नगर पंचायत बनाने की मांग

विधानसभा में विधायक ने कुबेरस्थान और टेकुआटार को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि बढ़ती आबादी और विकास की आवश्यकताओं को देखते हुए यह कदम जरूरी है।

बताया गया कि संबंधित मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिला है।

विधायक पी.एन. पाठक ने अंत में कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यूपी बजट 2026 प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...

YouTube की सेवाएं अचानक हुई थी ठप, टीम ने X पर बताई यह वजह

YouTube की सेवाएं अचानक हुई थी ठप, टीम ने...