knock: स्टेट नोडल अधिकारी ने संचारी व दस्तक अभियान का लिया जायजा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

knock: स्टेट नोडल अधिकारी ने संचारी व दस्तक अभियान का लिया जायजा

knock:  कुशीनगर जिले के तमकुही विकास खण्ड में संचारी व दस्तक अभियान की धरातलीय प्रगति की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को दस्तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के स्टेट नोडल डा. अजीत गुप्ता सीएचसी तमकुही पहुचे और धुरिया इमिलिया गांव का निरीक्षण कर जिम्मेदारो के कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीणों को आवश्यक सुझाव दिया।

फाईलेरिया बचाव व लक्षण के बारे में जानकारी साझा की

उन्होंने डोर टू डोर घूमकर ग्रामीणों से अभियान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएचसी तमकुही के अधीक्षक डा. अमित राय भी मौजूद रहे। स्टेट नोडल अधिकारी डा. अजीत गुप्ता ने ग्रामीणों से फाईलेरिया के बारे में पूछा कि क्या आपने इसका नाम सुना है। या इसके बारे में जानते हैं? ग्रामीणों से वार्ता के बाद उन्होंने फाईलेरिया बचाव व लक्षण के बारे में जानकारी साझा की। ग्रामीणों से शौचालय के उपयोग करने एवं साफ-सुथरा रखने पर विशेष जोर दिया।घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने तथा कूड़ा-करकट को दूर रखने की हिदायत दी। अभियान के दौरान संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आशा, स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों को भी देखा और परखा।

- Advertisement -
- Advertisement -

कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करें

और बाद में स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आशा बहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को निर्देश दिए कि वह प्रतिदिन अपने क्षेत्र में घरों का भ्रमण कर बुखार, इनफ्लुएंजा, क्षय रोग, फाईलेरिया सहित अन्य संक्रामक रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों तथा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करें। उसकी रिपोर्ट ब्लाक पर भेजें। सीएचसी तमकुही के अधीक्षक डा. अमित राय ने कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

विभाग आपसी तालमेल से अभियान को सफल बनाए

नोडल अधिकारी ने सभी विभागों के निर्धारित दायित्वों पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी भागीदारी निभाएं।इस दौरान दौरान मलेरिया इंस्पेक्टर एम आई शुक्ला, डा. मनोज राय, अंकिता श्रीवास्तव, बीपीएम प्रवीण कुमार राय, बीसीपीएम वाहिद हुसैन, वरिष्ठ क्षयरोग पर्यवेक्षक संजय द्विवेदी, चन्द्र प्रकाश, एएनएम नीलम सिंह, सीएचओ नीलम सहित आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related