Inspection: अध्यक्ष ने किया गायत्री नगर वार्ड के बलूचहां में नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Inspection: अध्यक्ष ने किया गायत्री नगर वार्ड के बलूचहां में नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण

नागरिकों ने अध्यक्ष विनय जायसवाल के सामने रखीं समस्याएँ और अपेक्षाएँ

Inspection: नगरपालिका परिषद पडरौना के मां गायत्री नगर वार्ड के बलूचहां में जारी नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की गति और तकनीकी मानकों की बारीकी से समीक्षा की।

अध्यक्ष जायसवाल ने निर्माण सामग्री, कार्यशैली और समग्र प्रगति का विस्तार से जायज़ा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Advertisement -
- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की, जहाँ लोगों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ साझा कीं। अध्यक्ष ने सभी मुद्दों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याएँ उनकी प्राथमिकता में हैं।

क्षेत्रवासियों ने नाली निर्माण कार्य की सराहना करते हुए इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई। मीडिया से बातचीत में पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि सड़क एवं नाली निर्माण का यह महत्वपूर्ण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा,

जिससे क्षेत्र में जल निकासी और आवागमन की समस्या दूर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या लंबे समय से लंबित थी, जिसे बरसात के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर शुरू करवाया गया है। कार्य की प्रगति को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह परियोजना जल्द पूरी होकर क्षेत्र की बड़ी समस्या का समाधान करेगी। निरीक्षण के दौरान जेई निर्माण रामबहादुर प्रसाद, अंचल मोदनवाल, सतीश पटेल, सुशील उपाध्याय, प्रेम पाण्डेय, अभय मोदनवाल, राजेश जायसवाल, सुरेंद्र मोदनवाल, वीरेन्द्र यादव, सूर्यभान यादव, अभय सिंह, भुनेश्वर यादव सहित कई सम्मानित नागरिक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...