Inauguration: सांसद व विधायक ने गुप्ता बजाज बाइक शो रूम का किया उद्घाटन
Inauguration: नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया में बुधवार को गुप्ता बजाज मोटरसाइकिल शो रूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और विशिष्ट अतिथि खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सन्तोषमणि त्रिपाठी, नेबुआ नौरंगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव और एमएलसी प्रतिनिधि कुशीनगर डॉ० राम आधार राजभर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन उपरांत सांसद ने कहा कि नौरंगिया में बजाज के दो पहिये वाहन का शोरूम नहीं रहने से क्षेत्र के लोगों को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए शहर जाना पड़ता था,
अब इस शो रूम के खुल जाने से अब लोगों को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए अन्य शहर नहीं जाना पड़ेगा।
प्रोपराइटर आनन्द गुप्ता ने आगन्तुक सभी अतिथियों को माल्यार्पण करते हुवे बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि बजाज की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही हम अपने ग्राहकों की सुविधा के लिये नेटवर्क को बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि नौरंगिया में अत्याधुनिक शो रूम एवं आटोमैटिक वर्कशाप की सुविधा यहां के लोगो को दी जाएगी।
ब्रांच मैनेजर दिलीप कुमार ने बताया बजाज कंपनी की सभी प्रकार का बाइक यहां उचित दाम पर उपलब्ध है।
फाइनेंस की भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बजाज की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी यहां ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध है।
इस दौरान पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाली बजाज फ्रीडम और बजाज इलेक्ट्रिक चेतक बाइक का भी उन्होंने लांच किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य प्रवीण दुबे, डॉ० इश्तेयाक अंसारी, सुरेन्द्र जायसवाल, प्रदीप कुमार, अजय जायसवाल, अनुपम कुमार रूदल जायसवाल, डिंपल जायसवाल, उदयभान गुप्ता और मुकेश चौहान आदि सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।
