Inauguration: मल्टीस्पेशलिटी आर्थोपेडिक एंड स्पाइन हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन
Inauguration: कसया नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रम्या मल्टीस्पेशलिटी आर्थोपेडिक एंड स्पाइन हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दूबे शामिल रहें…जबकि विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल रहे। कसया नगर में रविवार को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित रम्या मल्टीस्पेशलिटी आर्थोपेडिक एंड स्पाइन हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया।
हॉस्पिटल में आर्थोपेडिक और स्पाइन से जुड़ी प्रमुख सेवाओं के साथ-साथ एक्स-रे, ब्लड जांच और अन्य पैथोलॉजी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कसया में इस तरह के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का खुलना क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत है। अब बेहतर इलाज के लिए लोगों की शहरों पर निर्भरता काफी हद तक कम होगी
हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है।
आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ यह हॉस्पिटल मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराएगा कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश राव टेकुआटार, लल्लन चौधरी, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, अधिवक्ता जितेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कसया में इस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुरू होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में निश्चित रूप से सुधार होगा। उम्मीद है कि इस कदम से आम लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
