health Department: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक छापा मारकर अवैध रूप से संचालित हो रहे नारायण हॉस्पिटल को किया सीज
health Department: कुशीनगर के खड्डा उप नगर के वार्ड संख्या 5 निवासी 28 वर्षीय एक महिला के मृत्यु होने के मामले में शिकायत होने पर डिप्टी सीएमओ कुशीनगर की टीम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ खड्डा स्थित नारायण हॉस्पिटल पर अचानक छापा मारा जहां एक भर्ती मरीज को सीएचसी तुरकहां भिजवाकर अस्पताल को सीज कर दिया तथा इस दौरान संचालक फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहां में सोनी नामक 28 वर्षीय चार बच्चों की मां भर्ती थी।जिसे चिकित्सक नेअत्यधिक रक्तस्राव के कारण वहां से रेफर कर दिया ।
इसी बीच नारायण हॉस्पिटल के संचालक के दलालों ने उसे वहला फुसलाकर नारायण हॉस्पिटल खड्डा पर भर्ती कराया जहां उसकी मौत 4 जून 2024 को हो गई ।
जिसकी शिकायत वार्ड नंबर 5 के सभासद पवन मद्धेशिया ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर सहित आइजीआरएस मुख्यमंत्री को किया था सरकार के सख्त अपनाने के कारण मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने अधीनस्थ डिप्टी सीएमओ एवं नोडल पंजीयन अधिकारी डॉ राकेश कुमार गुप्ता को नारायण हॉस्पिटल की जांच करने के लिए अपनी टीम के साथ खड्डा भेजा जहां डिप्टी सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीएन गुप्ता को स्टाफ को साथ लेकर अस्पताल पर छापा मारा जहां संचालक फरार हो गया।
तथा वहां एक मरीज भर्ती पाया गया जिसे डिप्टी सीएमओ ने एंबुलेंस बुलाकर मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहां भर्ती करा दिया ।
इस संबंध में डिप्टी सीएमओ एवं नोडल पंजीयन अधिकारी डॉ राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यहां अस्पताल के रजिस्ट्रेशन संबंधित तथा अन्य कोई कागजात नहीं मिला।
अनट्रेंड लोगों द्वारा यह अस्पताल संचालित किया जा रहा था।जो छापा पड़ते ही फरार हो गये।मरीज को सीएचसी पर भर्ती कराकर अस्पताल को सीज किया जा रहा है
इस मौके पर पटल सहायक राजबहादुर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खड्डा डॉक्टर पीएन गुप्ता पंकज गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
