Guidance: विधायक ने एसडीएम और नगर अध्यक्ष के साथ किया छठ घाटों का निरीक्षण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Guidance: विधायक ने एसडीएम और नगर अध्यक्ष के साथ किया छठ घाटों का निरीक्षण

आस्था के पर्व छठ पर स्वच्छता को लेकर विधायक ने अधिकारियों को किया सतर्क

Guidance: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। छठ महापर्व की तैयारी को देखते हुए शनिवार को खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी खड्डा रामवीर सिंह व नगर पंचायत खड्डा चैयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा के साथ नगर पंचायत में स्थित अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर 1 में जटाशंकर पोखरा व पटेल नगर वार्ड 7 में स्थित मानसरोवर छठ घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और पथ प्रकाश की स्थिति समेत मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
- Advertisement -

साफ सफाई को लेकर निर्देश 

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने खड्डा विधानसभा क्षेत्र की समस्त छठ घाटों की साफ सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि छठ महापर्व की पूजा के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पूजा व अर्घ्य देने छठ घाटों पर पहुंचती हैं।

ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभासद प्रदीप कुमार सिंह, रोहित श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह, प्रिंस मद्धेशिया, नथ्थू मौर्या, प्रदीप गुप्ता, पवन मद्धेशिया, भाजपा नेता विजय कन्नौजिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, अमर मद्धेशिया समेत अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...