Government scheme: फार्मर रजिस्ट्री कराकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लें किसानःराजेश्वर सिंह
Government scheme: ऑपरेशन निदेशक आशीष कुमार नौबत कराया है कि जनपद कुशीनगर के राजकीय कृषि बीज भण्डार पडरौना परिसर में शनिवार को नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) एवं नेशनल मिशन आन एडिबिल आयल योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं जनपद स्तरीय रबी तिलहन मेला का शुभारम्भ राज्य मंत्री, उपाध्यक्ष बीज विकास निगम उ०प्र० सरकार,राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया,
साथ ही विभिन्न विभागों यथा कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, मक्का का स्टाल, प्राविधान एफ०पी० ऑ०, दुदही फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, मनोरमा डबराल द्वारा जैविक स्टाल लगाये गये स्टाल का मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया गया।
इस मौके पर पडरौना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ० मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप कुमार पटेल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कुशीनगर, कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया के वैज्ञानिक डा० अरुण प्रताप सिंह,
गन्ना शोध एवं प्रजनन संस्थान के बैज्ञानिक डा० विनय मिश्रा, विषय वस्तु विशेषज्ञ जमालुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे ।
मेले/प्रदर्शनी में उप कृषि निदेशक कुशीनगर द्वारा कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु पूर्ण प्रक्रिया बतायी गयी। इस मौके पर मा० राज्य मंत्री, उ०प्र० सरकार, राजेश्वर सिंह द्वारा कृषकों को बताया गया कि कृषक फार्मर रजिस्ट्री कराकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभप्राप्त कर सकते है।
राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह द्वारा कृषको को श्री अन्न के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया, विशुनपुरा, पडरौना के कृषकों को उर्द के मिनीकिट का निःशुल्क वितरण किया गया।
पडरौना विकास खण्ड के कृषकों को बड़ा तिरपाल अनुदान पर वितरित किया गया। इस अवसर पर जनपद कुशीनगर के विभिन्न विकास खण्डों के किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे ।
