Gangster act: गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, एक ट्रक कंटेनर जब्त
Gangster act: जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अभिनव त्यागी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में
थाना तरया सुजान पुलिस ने थाना तरया सुजान पर पंजीकृत मु0अ0सं0 116/2024 धारा 3(1) से सम्बन्धित अभियुक्त साने आलम पुत्र अमीन साकिन हिलाली सराय थाना नखासा जनपद संभल के ने अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद कंटेनर वाहन संख्या UP21BN9062 कीमत लगभग 50,00,000/-रु0 (पचास लाख रुपये) को धारा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया।
जब्तीकरण की कार्यवाही करने वालो में प्र0नि0 आशुतोष सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, व0उ0नि0 श्याम लाल निषाद, हे0मो0 सुचित कुमार,का0 सुनील यादव, का0 सुधीर गौड़, का0 श्रीकृष्ण मौर्य, का0 पैरोकार विपुल गोड़, का0 पैरोकार विनय कुमार गुप्ता शामिल रहे।
