funeral venue: जन जन तक पहुंच रही है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं :विधायक
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता :प्रमुख
funeral venue: कुशीनगर के विकास खण्ड खड्डा के ग्राम एकडंगी और
कोप जंगल में 24लाख की लागत से अंत्योष्ठी स्थल का विधायक
विवेकानंद पाण्डेय व ब्लाक प्रमुख ने एक समारोह के दौरान किया शिलान्यास
वताते चले कि खड्डा व्लाक क्षेत्र के ग्राम एकडगी और कोप जंगल में
funeral venue विकास योजना 2023 -24 से लगभग 24लाख की लागत से
अंत्योष्ठी स्थल का विधायक विवेकानंद पाण्डेय व ब्लाक प्रमुख शशांक दूवे ने
पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन किया ।इसके अलावा मनरेगा योजना
अंतर्गत 2023/24 से नहर की पटरी पर खड़ंजा का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि
आज भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है गांव के विकास से ही
देश और प्रदेश का विकास होता है आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार समाज के
अंतिम वर्ग को हर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद भाव के दे रही है।
कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि
आज भाजपा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ धरातल पर दिख रहा है

जिससे आम जन मानस में भाजपा सरकार पर निरंतर बढ़ रहा है।
क्षेत्र का विकास करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है जो निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र जायसवाल ने किया । ग्राम प्रधान एकडगी राजकुमार साहनी
और कोप जंगल यशवंत कुशवाहा ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र
और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और आभार व्यक्त किया।
