flood control: छितौनी बांध का क्षतिग्रस्त ठोकर मरम्मत कार्य धीमा, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

flood control: छितौनी बांध का क्षतिग्रस्त ठोकर मरम्मत कार्य धीमा, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

flood control: जनपद कुशीनगर के खड्डा तहसील अन्तर्गत नारायणी नदी में बाढ़ की शुरुआत होने में मात्र 70 दिन शेष बचे हैं

इन दिनों छितौनी बांध के किलोमीटर 12.7 00 के स्पर सी पर नोज की बेड से लेकर ऊपर तक पुनर्स्थापना, किमी 7.830,5.180पर ठोकर व नोज की पुनर्स्थापना कार्य कराए जा रहे हैं

- Advertisement -
- Advertisement -

साथ ही वर्ष2022मे इन स्थान पर नोज मरम्मत कार्य कराया गया था ।

उसे बाढ़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया है जिसका भी मरम्मत कार्य (flood control) भी हो रहा है ।लेकिन कार्य की गति इतनी धीमी है की बाढ़ आने से पूर्व कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है ऐसे में बाढ़ खंड द्वारा नारायणी नदी में पानी बढ़ने पर ही कार्य क्यों कराए जाते हैं।

विभाग की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा होते नजर आ रही है।जानकारी के मुताबिक विगत वर्ष बाढ़ ने छितौनी बांध के अनेकों स्थानों पर अपना कहर दिखलाया था ।

जिससे ठोकर की नोज और कराए गए कार्य लॉन्च कर गए थे। जिस पर कार्यों का भौतिक सत्यापन करने आई हाई लेवल कमेटी ने छितौनी बांध के किलोमीटर 7.830, 5.180 12.700 पर मरम्मत कराने का निर्देश दिया ।

जिसका टेंडर बाढ़ खंड ने फरवरी 2024 में किया। टेंडर मिलने के बाद ठेकेदारों ने अपने-अपने साइट पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।

इन दिनों मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर की सफाई कार्य चलने के कारण बैराज से ही नहरो का सारा पानी नारायणी नदी में छोड़ दिया गया जिससे नदी में पानी बढ़ने लगा है नदी में पानी बढ़ने से भैंसहा के सामने लगाया गया पीपा पुल भी बेकार साबित हो रहा है।

इस बढ़ते पानी में ठेकेदारों द्वारा नोज की पुनर्स्थापना करने का कार्य मुश्किल से हो रहा है ।अभी तक पूर्ण स्थापना कार्य नदी के नीचे ही है।

पानी से ऊपर नहीं निकल सका है साथ ही अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों पर भी कार्य धीमी गति से हो रहा है। उल्लेखनीय है कि नवरात्र के समय में नारायणी नदी में पानी बढ़ने लगता है

15 जून के बाद  नदी में  आज जाती है बाढ़

और 15 जून के बाद बरसात होने पर नदी में बाढ़ भी आ जाती है ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर प्रत्येक वर्ष बाढ़ आने के बाद ही बाढ़ खंड मरम्मत कार्यों को क्यों शुरू करता है

जबकि बाढ़ आने से पूर्व यदि इन कार्यों को कर लिया जाता तो कार्यों की गुणवत्ता बनी रहती। इन कराए जा रहे कार्यों को देखकर क्षेत्र की जनता इन कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करने लगी है।

बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार कहा..

इस संबंध में बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार का कहना है कि बाढ़ आने से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे छितौनी बांध पर जहां-जहां भी कार्य कराए जा रहे हैं वहां जे ई लगे हुए हैं। कार्य गुणवत्ता पूर्ण करायें जा रहे हैं।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related