flag hoisting: नगरपालिका पडरौना में कार्यालय सहित कई स्थानों पर गांधी जयंती पर ध्वजारोहण कर याद किया गया
flag hoisting: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती के अवसर पर बुधवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के प्रधान कार्यालय में नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के क्रम में नपाप पड़रौना के पुस्तकालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर नगर के तिलक चौक, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, गांधी चौक व रामकोला रोड पर प्रभात फेरी निकालते हुए मार्ग पर स्थापित विभिन्न राष्ट्रपुरुषों व महापुरुषों की प्रतिमाओं का माल्यार्पण कर उनका सम्मान भी किया गया।
जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में सफाई अभियान भी चलाया
इसी के तहत सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन 155 घण्टे सफाई महाभियान के क्रम में नगर के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में सफाई अभियान भी चलाया।
अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि महात्मा गांधी और पण्डित लालबहादुर शास्त्री जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने रक्त से इन देश की भूमि को सींचा है तब जाकर हमे आजादी मिली है।
अहिंसा और स्वच्छता के पुजारी महात्मा गांधी और सादगी की मिसाल तथा जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पंडित शास्त्री जी के योगदान को देश कभी भुला नही सकता।
उन्होंने कहा कि जब स्वयं देश के मुखिया पीएम मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए हाथ मे झाड़ू उठा रखी हो, ऐसी स्थिति में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि 140 करोड़ की संयुक्त ताकत से देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने हेतु एकजुट हो जाएं।
स्वच्छता को स्वास्थ्य से जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि एक स्वच्छ समाज ही स्वस्थ समाज का आधार होता है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उनके साथ उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ संतराम सरोज, जेई रामबहादुर प्रसाद, जेई पवन कुमार, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, महेंद्र चौधरी सभासद प्रतिनिधि भोली जायसवाल, रामाश्रय गौतम सोनू कुशवाहा,
सभासद एबादुल्लाह, मैनुद्दीन के अलावा विनय पाण्डेय, बोध चौबे रितेश जायसवाल गौरव चौबे अभय मारोदिया, अभय तिवारी, बृजेश शर्मा शुभम सिंह, आदर्श जायसवाल, अनूप गोंड, धर्मेंद्र मद्धेशिया,
हरिमोहन जायसवाल भोला साहा, शिव मद्धेशिया पिंटू साह भोला साहा काशी राजभर मुकेश पासवान, अंशु जायसवाल, केदार मद्धेशिया संतोष चौहान राजेश जायसवाल के अलावा नगरपालिका के अन्य कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित रहे।
