Fire broke out: अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों की चार झोपड़ियों जलाकर हुई खाक
Fire broke out: जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भैसहा मे अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों की चार झोपड़ियों जलाकर खाक हो गयी । सूचना पर पहुंची एस एच ओ की पुलिस टीम सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाकर आग से गांव को बचाने का किया कार्य। ग्रामीणों द्वारा इस आग लगी से लाखों रुपए मूल्य के सामान का लगाया जा रहा अनुमान।

बताते चलें कि खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भैसहा में राम प्रसाद यादव की घर के समीप तीन झोपड़िया थी दो झोपड़ी के बीच में अज्ञात कारणों से लगी आग से आसपास की झोपड़ियों को पकड़ लिया जिससे वह धू-धू कर जलने लगी वहीं पड़ोस में रामानंद गिरी की एक झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई किसी के घर का कुछ भी सामान बचाया नहीं जा सका ।

ग्रामीण अथक प्रयास कर अन्य झोपड़ियों को पानी से भिगोकर बचाने का प्रयास किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया जिससे पूरा गांव जलने से बच गया थानाध्यक्ष खड्डा अमित शर्मा की पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मेहनत पर ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही फायर ब्रिगेड के पुलिसकर्मियों को बधाई भी दिया।

जिन्होंने अथक प्रयास कर एक बड़े हादसे को टाल दिया। समाचार लिखे जाने तक थाना अध्यक्ष खड्डा अमित शर्मा की पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर मौजूद रही।
