Fire: विधुत शार्ट सर्किट आग से झोपड़ी हुआ खाक, विधवा महिला बच्चों समेत हुई बेघर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Fire: विधुत शार्ट सर्किट आग से झोपड़ी हुआ खाक, विधवा महिला बच्चों समेत हुई बेघर

Fire: कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा नौतार जंगल में बीती रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से

लगी आग में एक रिहायशी झोपड़ी जलकर हुई खाक। झोपड़ी में रखे हुए सामान व अनाज, कपड़े और

- Advertisement -
- Advertisement -

एक बकरी भी आग की भेंट चढ़ गई। ग्राम वासियों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

जिससे अगल-बगल की झोपड़ियों को आग से बचा लिया गया।बताते चलें कि बीते मंगलवार की देर रात लगभग

11:30 बजे के आसपास तेज हवा के कारण किताबी देवी पत्नी स्वर्गीय लाल बच्चन अपने घर में 3 लड़कियों के साथ

सोई हुई थी। एकाएक नींद टूटने पर घर को जलता हुआ देखा, किसी तरह अपने बच्चों के साथ जान बचाकर बाहर

निकली तथा गांव वालों की मदद से बड़ी मुश्किल से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।

मगर घर में रखा हुआ किसी सामान को बचा नहीं पाए। वहीं गांव वालों ने बताया कि घर में बिजली के तार में

शॉर्ट सर्किट हो जाने से बिजली के तार से चिंगारियां निकली और झोपड़ी में आग (Fire) पकड़ लिया।

बताया जाता है कि किताबी देवी की पति का स्वर्गवास महज दो साल पहले ही हुआ था।

किताबी देवी की केवल 5 लड़कियां हीं हैं। जिसमें से दो लड़कीयों की शादी हो चुकी है

बाकी तीन लड़कियां गुड़िया 14 वर्ष, रंजनी 12 वर्ष, सुभावती 10 वर्ष अपने लड़कियों के साथ रहकर

मेहनत मजदूरी कर अपना जीविका चला रही थी। इस विधवा महिला के साथ कुदरत ने

ऐसा खेल खेला की पहले पति का स्वर्गवास उसके बाद अब आशियाना

जलकर राख हो गया और तीन लड़कियों के साथ विधवा महिला अब बेघर हो गई।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...