Environment: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के बैनर तले बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर किया पौधरोपण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Environment: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के बैनर तले बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर किया पौधरोपण

Environment: नगर पालिका परिषद कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में मंगलवार को प्रधानाध्यापक कृष्णमोहन ने जन्मदिन के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के बैनर तले बच्चों को शिक्षण सामग्री जैसे कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर इत्यादि भेंट किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी हुआ और केक भी कटा।

प्रधानाध्यापक कृष्णमोहन ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने और उन्हें शिक्षण सामग्री भेंट कर आंतरिक खुशी मिल रही। विद्यालय में अधिकांश जरूरतमंद बच्चे ही आते हैं। शिक्षण सामग्री उनके लिए उपयोगी रहेगी। बच्चों ने भी शिक्षण सामग्री का उपयोग करने एवं विद्यालय में लगे हुये पौधे को बचाने की बात कही।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मण्डल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, बदरुज्जमा सिद्दीकी, अरविंद सिंह, बृजेश कुमार, माया चौरसिया, शैलेश कुमार, निशांत पांडेय, संजय यादव, हरीन्द्र कुमार चौरसिया, निशांत पांडेय, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related