Encounter: पुलिस की अंतरराज्यीय पशु तस्करों से मुठभेड़,तीन को लगी गोली

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Encounter: पुलिस की अंतरराज्यीय पशु तस्करों से मुठभेड़,तीन को लगी गोली

Encounter: कुशीनगर में शनिवार को पुलिस की अंतरराज्यीय पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन पशु तस्करों को गोली लगी है।

पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक कंटेनर से 32 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों का इलाज कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में कुकुत्था नदी से पहले एनएच 28 स्थित अहिरान मोड़ के पास शनिवार को दोपहर में वाहनों तलाशी ली जा रही थी।

तभी पुलिस को एक कंटेनर आते दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार तस्कर पुलिस टीम पर कंटेनर चढ़ाकर कुचलकर मारने का प्रयास किए।

साथ ही पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से गोली चलाने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चांद उर्फ जुल्फिकार पुत्र मोहम्मद अंसार निवासी मंझनपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी,

झब्बू उर्फ अयूब पुत्र महबूब निवासी रहमतपुर थाना काँट जनपद शाहजहांपुर और यहीं के निवासी आरिफ पुत्र जफर मियां गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और घायल अभियुक्तों को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

इनके कब्जे से पुलिस ने तीन देसी तमंचा, 6 कारतूस, 6 खोखा और एक कंटेनर बरामद किया। जिसमें 32 गो वंशीय पशु निर्ममता पूर्वक लादे गए थे।

इन पशु तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण, पशु क्रूरता अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मुठभेड़ में हाटा के कोतवाल राजप्रकाश सिंह, तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष अनिल सिंह, पटहेरवा थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...