Elderly: बुजुर्ग अपने जिंदा होने की खुद दे गवाही, सिस्टम में बैठे जिम्मेदार बुजुर्ग को किया मृत घोषित
Elderly: जनपद कुशीनगर के खड्डा में एक बुजुर्ग अपने जिंदा होने की गवाही खुद दे रहे हैं,
लेकिन सिस्टम में बैठे जिम्मेदार लोग उसे मृत घोषित कर दिए हैं। जब बुजुर्ग ने गांव में अधिकारियों को देखा तो भावुक होकर अपने को मृत घोषित किए
दस्तावेजों को दिखाते हुए बताया कि वृद्धा पेंशन न मिलने पर जांच कराने पहुंचा तो पता चला कि
सेक्रेटरी ने सरकारी दस्तावेजों में उसे मृत घोषित कर दिया है। बुजुर्ग ने अपने को दोबारा जिन्दा करने की मांग की है।
बुजुर्ग बोला-मैं अभी जिंदा हूं
जानकारी के मुताबिक जिले के खड्डा विकासखण्ड के गांव सोहरौन में एक 69 साल के बुजुर्ग के गांव में पहुंचे
अधिकारियों को देख वह कहने लगा “साहब मैं अभी जिंदा हूं, मुझे कागजों में मत मारिए, हाय रे सिस्टम”।
जब अधिकारियों की नजर इन पर पड़ी तो पता वे खुद हैरान हो गए। खड्डा विकासखंड अधिकारी ने मामले की जानकारी ली तो पता चला कि
ग्राम सभा सोहरौना के एक बुजुर्ग जगदीश (69) को कागजों में अधिकारियों ने
मरा हुआ दिखा दिया। जब यह बात पीड़ित जगदीश को पता चली तो हाथों में कागजात लिए अधिकारियों चक्कर काट रहा है
बुजुर्ग ने कहा-हमारा पेंशन क्यों काट दिया
गांव में पहुंची बीडीओ के साथ जांच टीम को देख खुद को रोक नहीं पाया। मीडिया और बीडीओ से कहने लगा कि “साहब मैं अभी जिंदा हूं
मैं बेसहारा हूं मेरा पेंशन आप लोगों ने मुझे मुर्दा दिखाकर क्यों काट दिया।” अपने घर के सामने खड़े होकर
चिल्ला-चिल्ला कर जगदीश गवाही दे रहे हैं कि “साहब अभी मैं जिंदा हूं मुझे कागजों में मत मारिए”
सचिव बोले-हम जांच करेंगे
जिंदा आदमी को मृतक बताने वाला सवाल जब गांव के सचिव धर्मेंद्र यादव से किया गया तो उन्होंने माथा पकड़ लिया।
कहा कि हम प्रकरण की जांच करेंगे। लेकिन रिपोर्ट भी सचिव साहब ने ही लगाया है। जांच भी वहीं करेंगे, यह कहां का न्याय है।
खण्ड विकास अधिकारी से सवाल करने पर उन्होंने तुरंत ग्राम सभा के सचिव धर्मेंद्र यादव को तलब किया और जांच कराने की बात कही।
चूंकि यह सभी रिपोर्ट सचिव धर्मेंद्र यादव के द्वारा लगाए गए हैं, जांच कर रहे हैं। दोषी मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
