Educational: आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक चौपाल का हुआ आयोजन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Educational: आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक चौपाल का हुआ आयोजन

Educational: कुशीनगर जनपद के विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत

कम्पोजिट विद्यालय लंगड़ी द्वारा आदर्श प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदा जमीन सिकटिया के प्रांगण में

- Advertisement -
- Advertisement -

निपुण भारत अभियान के तहत शैक्षिक चौपाल का आयोजन किया गया!

इसके मुख्य अतिथि बीईओ मोतीचक जयप्रकाश मौर्य रहे। चौपाल को सम्बोधित करते हुए

बीईओ ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई धन नहीं है, जिस तरह से शासन की योजनाओं के बारे में

आप सब जानकारी लेते हैं ठीक उसी तरह हर माह स्कूल में आकर शिक्षक से

अपने बच्चों के बारे में जानकारी हासिल करें! अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें

निश्चित रूप से आप का बच्चा मेधावी हो सकता है! आगे उन्होंने बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए

कहा कि अध्यापक अधिक से अधिक नामांकन कर बच्चों की संख्या बढ़ाएं!

कहा कि कम्पोजिट विद्यालय लंगड़ी में अराजक तत्वों द्वारा बार बार विद्यालय की सम्पति को छति पहुँचाया जा रहा है

उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि विद्यालय गांव की ही सम्पति है

उसकी सुरक्षा का दायित्व हम सबका है! साथ ही गांव के संभरान्त लोगों से विद्यालय में

सहयोग करने का अपील भी किया! पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मोतीचक के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने

कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने व उनके शैक्षिक सम्बर्धन को बढ़ाने के लिए

योजनाएं संचालित की जा रही है! मन्त्री मोलई प्रसाद प्रजापति ने चौपाल में

बच्चों व उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्त्व के बारे में बताया!

नोडल शिक्षक रामगोपाल सिंह ने कहा कि प्रति छात्र सरकार बारह सौ रूपया जूता,

मोजा व बैग, ड्रेस इत्यादि के लिए खाते में दे रही है उसका सदुपयोग होना चाहिए!

चौपाल को ए आर पी मार्कण्डेयनाथ त्रिपाठी, विपिन कुमार,

संजय कुमार जयसवाल, सत्यवंत सिंह आदि ने

सम्बोधित किया ! सरस्वती बन्दना विद्यालय की ही छात्रा बिन्दवासिनी एवं सुधा,

व स्वागत गीत बन्दना एवं रोशनी ने प्रस्तुत किया! कार्यक्रम की अध्यक्षता

प्रधानाध्यापक अजय प्रताप राव तथा संचालन

शिवकुमार यादव व परशुराम चौरसिया ने

संयुक्त रूप से किया! इस अवसर पर ग्राम प्रधान लंगड़ी

राजकुमार चौहान, प्रधान विजय कुशवाहा,

प्रद्युम्न राव, अरविन्द डूबे, अशोक कुमार यादव,

मनोज ओझा, संदीप सिंह, रंजीत कुमार,

अविनाश पाण्डेय, वरुणेश कुमार पाण्डेय, बुनेला प्रसाद,

सैफ निजामी,विनोद कुमार राय,

कृष्णावती देवी, दुर्गावती देवी, नीलम सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे!

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...