disease Control: दस्तक एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वृहद सफाई का आयोजन किया 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

disease Control: दस्तक एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वृहद सफाई का आयोजन किया

disease Control: दस्तक एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आज नगरपालिका के वार्ड नम्बर 1 सन्त

रविदास नगर में वृहद सफाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने

- Advertisement -
- Advertisement -

स्वयं उपस्थित होकर पूरे कार्यक्रम को अपने निरीक्षण और अगुवाई में जारी रखा।

इस दौरान उन्होंने बरसात के दिनों में होने वाले जलजनित रोगों और उनसे बचाव के बारे में सभी को

विस्तृत जानकारी दी। घरों में लगे वाटर कूलरों और गमलों में समय समय पर पानी को बदलने व सफाई के प्रति

विशेष सावधानी बरतने के प्रति उन्होंने सभी को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर वार्ड में

विशेष सफाई टीम का गठन कर नालियों की विशेष सफाई होनी है जिसके तहत आज वार्ड सन्त रविदास नगर में टोली

बनाकर सफाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जलनिकासी के साथ ही सड़क किनारे जमी

झाड़ियों की कटाई और एन्टी लार्वा दवाई का छिड़काव व फॉगिंग कार्य हर वार्ड में

कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा हर घर डोर टू डोर अभियान चलाकर जागरूकता अभियान भी

चलाया जाएगा जिससे संचारी रोगों के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में पूरे पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस जैसी

बीमारी का समूल नाश किया जा चुका है जिसका पूरा श्रेय सफाई सेवकों को जाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज मेम्बर प्रतिनिधि छोटे लाल सफाई

नायक घनश्याम यादव महेश प्रसाद महेंद्र चौधरी अशोक गुप्ता सहित रामजीत प्रसाद सतीश प्रसाद सुरेश कुमार

संतोष यादव भागमन प्रसाद मदन चौधरी राजेश कुशवाहा संतोष चौहान राजेश जायसवाल मंथन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...