Demonstration: भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी हिरासत में

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Demonstration: भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी हिरासत में

Demonstration: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गुरुवार को कुशीनगर जिला मुख्यालय पर सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के कथित राजनीतिक दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने पहले से ही मोर्चा संभालते हुए उन्हें रोक लिया।

भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार लल्लू समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया

कांग्रेस के उड़ीसा प्रभारी अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के जरिए विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया। जिला मुख्यालय पर नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन के चलते माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

हिरासत में लिए जाने से पहले अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मोदी सरकार की मंशा अब देश के सामने उजागर हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने यंग इंडियन मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावनापूर्ण माना है।

लल्लू के अनुसार न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि ईडी के पास न तो वैध एफआईआर थी और न ही इस मामले में कार्रवाई का अधिकार।

मनी लॉन्ड्रिंग का कोई आधार नहीं

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दस वर्षों से देश के सबसे बड़े विपक्षी दल के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है। अदालत के फैसले से यह भी साफ हो गया है कि इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का कोई आधार नहीं है।

भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर रवींद्रनगर धूस थाना भेज दिया। वहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक धरना-प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधे, स्वामीनाथन यादव, मोहम्मद जहीरूद्दीन, धनंजय सिंह पहलवान, मनोज सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, वारिस अली, आर्यन, गोरखनाथ यादव, पलटन यादव, अजीमुल्ला अंसारी, बृंदा प्रजापति, प्रभु गुप्ता, वकील गुप्ता, सरोज गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 9 गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में अनैतिक देह व्यापार में लिप्त...

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मामले में अभियुक्त को...

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस CDO:...

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का किया निरीक्षण

मौनी अमावस्या को लेकर सीडीओ ने पनियहवा घाट का...