Death: प्रेम प्रसंग में परिजनों ने की युवक की पीटाई,इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
रिपोर्ट :अतुल विश्वकर्मा….
Death: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हनुमानगंज के टोला गंगवाछापर में एक बहुसंख्यक समुदाय के युवक द्वारा प्रेम प्रसंग में अल्पसंख्यक संप्रदाय के घर में घुसे होने के बाद परिवारी जनों द्वारा मारपीट कर अधमरा कर दिया।
इलाज के दौरान हुई मौत में उसका शव गांव पहुंचते ही गांव में फैला आक्रोश, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील, ग्रामीण दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई एवं पुलिस की लापरवाही पर कारवाई होने के बाद शव जलाने की जिद पर अड़े, गांव में 18 घंटे तक शव पड़े होने पर पुलिस के हाथ पांव फूले, उप जिलाधिकारी खड्डा गांव में पहुंचकर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन।
हनुमानगंज गांव के टोला गंगवा छापर में राजेश पुत्र इंद्रजीत का गांव की ही चार बच्चों की मां तबारक की औरत के साथ प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था।
22फरवरी की रात वकौल परिजन राजेश को खाना खाने के लिए वुलाकर तवारक अपने घर ले गया और पूरे परिवार वालों ने मारपीट कर अधमरा करने के वाद लाकर यहां सुलाकर चलें गये।
सुवह घर के लोग देखे तो समुदायिक स्वा0केन्द्र तुरकहां ले गये जहां चिकित्सक ने उसे रेफर मेडिकल कॉलेज कर दिया। तत्काल हनुमान गंज पुलिस को 8लोगो के विरुद्ध तहरीर देकर मेडिकल कॉलेज चलें गये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
इधर पुलिस ने अपराध संख्या 19/24 धारा 147 148, 323,308, में अभियोग दर्ज कर चार आरोपी तबारक, मुबारक, निजामुद्दीन, और साबिर को गिरफ्तार कर लिया ।
राजेश का शव गांव आते ही गांव में आक्रोश फैल गया सूचना मिलने पर पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचकर शांति बनाने की अपील करने लगा लेकिन गांव के लोग पुलिस की लेट लतीफी से कार्रवाई करने एवं सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाते हुए शव को कार्रवाई नहीं होने तक नहीं जलाने की जिद पर पड़ गए।
जिस पर पूर्व में हनुमानगंज थाने पर तैनात रहे थाना अध्यक्ष रामसहाय चौहान व उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को समझा बूझाकर एवं कार्यवाही करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कर दिया।
