Death: ट्रेन से गोरखपुर दवा काराने जा रहे 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Death: ट्रेन से गोरखपुर दवा काराने जा रहे 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

Death:रेक्सौल से चलकर आन्नद बिहार जाने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से बेतिया से चढ़कर महिला अपने 12वर्षीय बच्चे की गोरखपुर दवा करने जा रही थी।

अचानक बच्चे की हालत बिगड़ने पर खड्डा रेलवे स्टेशन उतर गई जब तक वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तूरकहां पहुंची तब तक बच्चे की मौत हो गई। जिसकी पुष्टि चिकित्सक ने कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक बिहार प्रदेश के ग्राम सुगौली पोस्ट सुगांव जिला मोतिहारी निवासी मोती देवी पत्नी राजेंद्र पाणी ने बताया कि वह अपने 12 वर्षीय बच्चे भिखारी को रेक्सौल से चलकर आन्नद बिहार तक जाने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर दवा करने जा रही थी।

बकौल मोती देवी हम सुबह भोर में लगभग 3:00 बजे बेतिया से अपने बच्चे को लेकर सत्याग्रह ट्रेन में चढ़ी। बच्चे को हीमोफीलिया की बीमारी थी।

जिसकी दवा गोरखपुर से चल रही थी बच्चे की हालत अचानक सत्याग्रह ट्रेन में जब बिगड़ने लगी तो टीटी ने कहा कि यही उतर जाओ और अस्पताल जाकर दिखाओ तब हम बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तूरकहां ले आए हैं

जहां डॉक्टर ने जांचकर बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। हमारे साथ केवल हमारे दामाद हैं घर सूचना दे दिया गया है।

उपरोक्त मामले में डाक्टर अरबिन्द कुमार ने बताया कि महिला जब अपने बच्चे को अस्पताल लायी उसे पहले बच्चे की मौत हो चुकी थी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related