Dead body: पिच सड़क के किनारे ड्रेन में बाइक सवार का संदिग्ध हाल में मिला युवक का शव
Dead body: कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे के वार्ड नम्वर तीन सुकरौली खास के सिवान में शुक्रवार की सुबह जोलहिनिया से खोठ्ठा जाने वाली पिच सड़क के किनारे ड्रेन में बाइक के साथ युवक का शव संदिग्ध हाल में मिला।
सुबह टहलने गए लोगों ने मझना नाले में गिरने वाले ड्रेन में सड़क से लगभग पंद्रह फीट नीचे गिरे बाइक के साथ युवक के शव को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना 112 पीआरवी व सुकरौली चौकी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से युवक के शव को बाहर निकलवाया और उसके जेब से मिले मोबाईल के आधार पर उसकी शिनाख्त करवाया तो मृत युवक अभिषेक मौर्या उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र सुग्रीम मौर्या निवासी रणधीर पुर थाना सराय लखन सी जनपद मऊ के रूप में हुई।
मृतक युवक के मोबाईल नंबर से उसके घर उसके भाई से बात हुई तो उसने बताया कि उसका भाई पिछले दो वर्ष से सुकरौली चकनील कंठ स्थित वाटर पार्क में कार्य करता था, कल शाम उससे फोन पर बात हुई थी।
चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने वाटर पार्क के कर्मचारियों व प्रबंधक को घटना स्थल पर बुला कर मृत युवक के पहचान की पुष्टि की और बाइक समेत शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
वाटर पार्क के कर्मचारियों ने बताया कि कल शाम लगभग आठ बजे तक वाटर पार्क पर ही था।
दो साल से यही काम करने से लोकल लोगों से भी इसकी पहचान हो गयी थी। जिनसे मिलने के लिए भी अक्सर जाता रहता था।
