Crocodile: रेलवे ट्रैक के पास मिला मगरमच्छ का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Crocodile: कुशीनगर के नगर पंचायत छितौनी क्षेत्र के पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक मगरमच्छ का शव मिला। यह घटना स्टेशन के पूरब दिशा में रेलवे लाइन के नीचे झाड़ियों के पास की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ का मुंह कटा हुआ था, जबकि उसका धड़ कुछ दूरी पर पड़ा मिला। ग्रामीणों का अनुमान है कि मगरमच्छ पास की नदी से निकलकर रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के टक्कर से उसका शरीर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में वन अधिकारी सदानंद यादव ने बताया कि मगरमच्छ का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेजा गया है
