Crocodile: नारायणी नदी से भटक कर घर में घुसा मगरमच्छ,मची अफरा-तफरी
Crocodile: जनपद कुशीनगर के तहसील खड्डा अन्तरो के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में मदन भारती के घर में बीती देर रात्रि नारायणी नदी से भटक कर एक मगरमच्छ घुस गया।
बगल में परिवार के लोग सोए थे। जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई सुलह जव परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया।
तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी खड्डा को जिसपर वन क्षेत्राधिकारी की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ कर नदी में छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली गांव में नारायणी नदी से भटक कर एक मगरमच्छ मदन भारती के घर में घुसकर चहलकदमी करने लगा।
परिवार के लोग वगल के झोपड़ी में सोये थे जिससे कोइ अप्रिय घटना नहीं हुई।
सुवह जव लोगों ने मगरमच्छ देखा तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए इसी बीच भाजपा नेता आनन्द सिंह ने इसकी सूचना रेंजर खड्डा श्री प्रकाश पाण्डेय को दिया।
जिस पर वन विभाग की टीम ने पहुंच कर ग्रामीणो की मदद से मगरमच्छ को पकड़ कर नदी में छोड़ दिया।
