Crocodile: शौच के लिए नहर किनारे बैठे 60 वर्षीय ब्यक्ति का गुप्तांग काटकर मगरमच्छ ने नहर में लगाई छलांग
Crocodile: कुशीनगर जनपद के थानाक्षेत्र खड्डा अन्तर्गत के ग्राम सभा गैनेही जंगल में सुबह शौच के लिए नहर किनारे बैठे बुजुर्ग का गुप्तांग मगरमच्छ (Crocodile) ने काटकर पुनः छलांग लगा नहर में चला गया।
चीखते हुए बुजुर्ग ने शोर किया तो लोग आवाज आने के तरफ दौड़े और देखते ही बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दिए।
बुजुर्ग को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां जाने के बाद तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया।
जहां पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना को सुनकर गांव में सनसनी फैल गई।
मिले जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र खड्डा अन्तर्गत के ग्राम सभा गैनेहीं जंगल निवासी कन्हैया गोंड उम्र लगभग 60 वर्ष शौच करने के लिए बुढ़वा-जंगल से सटे होकर बहने वाली मुख्य गण्डक नहर के किनारे बैठे गए।
इसी बीच नहर से निकले एक मगरमच्छ (Crocodile) ने उनके उपर हमला बोल दिया और बचाव के लिए जैसे तैसे उठे तब-तब उनका गुप्तांग नोंच फिर नहर में छलांग लगा ली।
बुजुर्ग का शोर मचाना सुन ग्रामीण उनके पास जाकर देखें तो वह घायलावस्था में पड़े थे और उनके नाजुक अंग के आसपास खून बह रहा था आनन- फानन में बुजुर्ग किशोर को एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया
जहां बुजुर्ग की नाजुक स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से बुजुर्ग किशोर को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
जहां उनकी इलाज जारी है। घटनास्थल सोहगीवरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज का होने के नाते रेंजर निचलौल सुनील राव का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व उक्त स्थान से एक मगरमच्छ (Crocodile) को रेस्क्यू कर ताल में छोड़ा गया है।
बरसात होने से जीव जंतु फैले हुए हैं
बरसात होने से जीव जंतु फैले हुए हैं। इसलिए नदी,नहर व तालाब के किनारे जाने में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
तो वहीं वन क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि उक्त घटना वनविभाग निचलौल में हुआ है।
लेकिन नदी,नहर, तालाब पर मगरमच्छ (Crocodile) आदि दिखाई देने पर लोग सतर्क रहें और वन विभाग को सूचना देनी चाहिए कि जिससे समय पर रेस्क्यू किया जा सके।
