Crocodile: गंडक नहर में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर दरजानिया ताल में छोड़वा दिया गया
Crocodile: जनपद कुशीनगर के खड्डा नारायणी नदी के किनारे बसे गांव मदनपुर सुकरौली में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर और नदी के बीच बीती रात एक मगरमच्छ प्रजाति का जंतु दिखाई देने से अफरा तफरी मच गई
और ग्रामीण टार्च की रोशनी में उसे घेर कर वन विभाग खड्डा को सूचित किया।
जिस पर डिप्टी बन क्षेत्राधिकारी अमित तिवारी ने उस मगरमच्छ को पकड़वाकर महाराजगंज जनपद की सीमा क्षेत्र अंतर्गत दरजनिया ताल भिजवा दिया।
बताते चलें कि खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के समय मुख्य पश्चिमी गंडक नहर और नारायणी नदी के बीच नदी से एक मगरमच्छ प्रजाति का जंतु नदी छोड़कर चला गया जिसे देखकर ग्रामवासियों में भय उत्पन्न हो गया
और वह कोई जान जान की छति ना कर दे इसको लेकर ग्रामीण चिंतित हो गए और अन्य ग्रामीण मगरमच्छ के चारों घेर कर खड़े हो गए इसी बीच ग्रामीणों ने वन रेंज कार्यालय खड्डा को सूचित किया।
जिस पर डिप्टी वन रेंजर अमित तिवारी ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ प्रजाति के जंतु को पकड़वाकर महाराजगंज जनपद की सीमा क्षेत्र में स्थित दरजानिया ताल जहां मगरमच्छ प्रजनन केंद्र है वहां छुड़वा दिया
इस संबंध में उप वन क्षेत्राधिकारी अमित तिवारी का कहना है कि मगरमच्छ प्रजाति के जंतु को पकड़वाकर दरजानिया ताल जहां प्रजनन केंद्र है वहां छोड़वा दिया गया है।
