Construction work : सांसद के सख्ती के बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय, जल्द शुरू होगा अंडरपास व ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Construction work : सांसद के सख्ती के बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय, जल्द शुरू होगा अंडरपास व ओवरब्रिज का निर्माण कार्य

Construction work : जनपद में स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग के कारण जाम की समस्या से जूझ रहे नगर पालिका परिषद पडरौना वासियों के लिए राहत की खबर है।

शहर के मुख्य रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास और नोनिया पट्टी ढाले के पास प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस दिशा में निविदा प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। 10 मार्च को निविदाएं खोली जाएंगी।

यह निर्णय तब आया जब क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दूबे ने रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई और निर्माण कार्य में हो रही देरी पर सवाल उठाए।

पडरौना शहर के बीचों-बीच रेलवे लाइन गुजरती है। जिसमें पांच प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग हैं। मुख्य क्रॉसिंग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

जिससे आम जनता को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग और भूतनाथ कॉलोनी की क्रॉसिंग पर लम्बा इन्तजार करना पड़ता है।

सांसद ने केन्द्रीय रेल मंत्री से किया था मुलाकात

इसे देखते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने पिछले वर्ष केन्द्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखी थी।

केन्द्रीय रेल मंत्री के निर्देश पर रेलवे अधिकारियों ने भूमि निरीक्षण किया और परियोजना को स्वीकृति दे दी।

रेलवे ने अंडरपास निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये और ओवरब्रिज निर्माण के लिए 65 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

अंडरपास का निर्माण सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग के आगे कोतवाली रोड जाने वाले मार्ग पर किया जाएगा,

जो रेलवे की भूमि में होगा। दूसरी ओर, ओवरब्रिज का निर्माण भूतनाथ कॉलोनी के पास की क्रॉसिंग पर किया जाएगा।

निर्माण कार्य अप्रैल से प्रारंभ होने की संभावना

रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मार्च महीने में अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा,

जबकि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अप्रैल से प्रारंभ होने की संभावना है।

इसके लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है और 10 मार्च को ऑनलाइन निविदाएं खोली जाएंगी।

माना जा रहा है कि सभी औपचारिकताएं अधिकतम एक महीने में पूरी कर ली जाएंगी।

हाल ही में सांसद विजय कुमार दूबे ने वाराणसी मंडल के डीआरएम से मुलाकात कर निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी।

डीआरएम ने आश्वासन दिया कि अधिकतम एक सप्ताह के भीतर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

अब सभी बाधाएं दूर कर दी गई हैं:सांसद

सांसद ने कहा कि रेलवे ने पिछले वर्ष ही इस परियोजना को मंजूरी दे दी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से कार्य शुरू नहीं हो सका था।

अब सभी बाधाएं दूर कर दी गई हैं और जल्द ही पडरौना वासियों को इस समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी।

रेलवे क्रॉसिंग के कारण पडरौना शहर में जाम की समस्या काफी गम्भीर थी।

जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

अंडरपास और ओवरब्रिज बनने के बाद इस समस्या से स्थायी रूप से छुटकारा मिल जाएगा और लोगों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा।

रेलवे प्रशासन की सक्रियता और सांसद विजय कुमार दुबे के प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित परियोजना धरातल पर बहुत जल्द उतरने जा रहा है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...