Choupal: तहसील आपके द्वार अभियान के तहत एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Choupal: तहसील आपके द्वार अभियान के तहत एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

Choupal: (कम्प्यूटर जगत ) विकास खंड के ग्राम पंचायत शंखापार माफी में तहसील आपके द्वार अभियान के तहत गुरुवार को उपजिलाधिकारी हाटा योगेश्वर सिंह ने चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया।

चौपाल में पेंशन, पी एम किसान सम्मान निधि, खतौनी में अंश सुधार आदि समस्याओं को ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से उपजिलाधिकारी के समक्ष रखा।

- Advertisement -
- Advertisement -

पी एम किसान सम्मान निधि के आये कुल मामलों में 23 व पेंशन के सात मामलों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। शेष मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के लिये संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया।

उपजिलाधिकारी हाटा योगेश्वर सिंह ने बताया कि पेंशन के पात्रों का जिनका एनपीसीआई न होने से भुगतान नही आ रहा है उनका शीघ्र केवाईसी कराने के लिये बैंक के कर्मचारियों व सचिव को कहा गया है।

किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। जिसके लिये किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री लेखपाल से मिल कर कराएं।

परसिया में पट्टे के आवंटन का मामला जिलाधिकारी कोर्ट में चल रहै। नायब तहसीलदार सुनील सिंह, राजस्व निरीक्षक अजय सिंह, श्याम सिंह, एपीओ संदीप पटेल, एडीओ पंचायत रामशीष गौतम, ग्राम प्रधान संजय पटेल व अन्य मौजूद रहे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...