CBI टीम का पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में छापा, शाखा प्रबंधक हिरासत में
CBI : खड्डा कुशीनगर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा छितौनी द्वारा मुद्रा लोन के लिए
छितौनी वाजार के ही प्रदीप कुशवाहा नामक व्यक्ति को चार महीने से दौड़ना एवं कमीशन के नाम पर
27000 रुपए की मांग किए जाने पर प्रदीप कुशवाहा ने इसकी सूचना सीबीआई लखनऊ को दिया था
जिसपर सीबीआई की टीम ने अपना जाल बिछाया और प्रदीप कुशवाहा से बैंक में पहुंचकर
पैसा देने को कहा ज्योही प्रदीप ने शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार को 27000 रुपए दिए।
यह भी पढें :Bank: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने किया कुछ ऐसा, हर तरह हो रही तारीफ, करोड़ों ग्राहक भी हुए खुश
उसी समय सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा छितौनी में छापामार
कर शाखा प्रबंधक सौरव कुमार को 10000 रुपए नगद के साथ हिरासत में लेने के
बाद अभिलेखों का निरीक्षण किया। और हनुमानगंज पुलिस के सहयोग से सौरभ कुमार
को अपनी ही गाड़ी से लेकर चलता बनी। पत्रकारों द्वारा CBI से पूछने पर
उन लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इस खबर के छितौनी बाजार में पहुंचते ही
CBI का नाम सुनते ही पूरे नगर में खलबली मच गई उल्लेख नहीं है
कि यह दूसरी बार CBI की टीम ने खड्डा तहसील क्षेत्र में प्रवेश किया है जिसकी चर्चा चारों ओर व्याप्त है।
