Camp: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ संपन्न
Camp: जनपद कुशीनगर के खड्डा में पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा पर
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर (Camp) का आयोजन संपन्न हुआ।
शिविर (Camp) का उद्घाटन फीता काट कर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी,
वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश उपाध्याय एवं प्रभारी चिकत्सा अधिकारी डॉ पी एन गुप्ता द्वारा किया गया ।
इस मौके पर मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता योगिता कुशवाह द्वारा शिविर में आए लोगों को जानकारी दी गई
कि पहले आत्महत्या के प्रयास करना भारतीय अपराध दंड संहिता की धारा 306 के तहत
एक अपराधिक कार्य था परंतु वर्तमान में मेंटल हेल्थ एक्ट 2017 के अनुसार आत्महत्या के प्रयास करना अपराध नहीं है।
आत्महत्या के मुख्य कारण की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में अवसाद, पर्सनेलिटी डिसऑर्डर,
मनोविदलिता आदि मानसिक बीमारी वाले लोगो में आत्महत्या करने की संभावना अधिक रहती हैं,।
नशे के आदि होना भी आत्महत्या के अआकड़े बढ़ने का कारण है वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में
नशा उपचार केंद्र की स्थापना हो चुकी है एवं नशे छुड़ाने के इच्छुक लोगों को उपचार प्रदान किया जा रहा है ।
बच्चों में आत्महत्या के मामलों में बड़ोतरी आई है
बढ़ते हुए कॉम्पिटेशन के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों में आत्महत्या के मामलों में बड़ोतरी आई है ।
आत्महत्या के वार्निंग साइन के विषय में अमृता कुमारी द्वारा बताते हुए कहा व्यक्ति द्वारा हमेशा मरने की बात करना,
खतरनक तरीके से गाड़ी चलाना, अकेले रहना, नीद की समस्या होना खाना नहीं खाना,
छोटी छोटी बातों पर बहुत गुस्सा करना या हद से ज्यादा प्यार से रहना ये कहना कि मैं चला गया तो आप अच्छे से रहे आदि की जानकारी दी गई।
प्रभारी चिकत्सा अधिकारी डॉ.पी एन गुप्ता जी द्वारा बताते हुए कहा गया कि अधिकतर लोग गराबी,
बेरोजगारी, पारिवारिक कलह, परीक्षा में असफल होना आदि के कारण आत्महत्या करते हैं।
आत्महत्या को रोकने के उपाय बताते हुए कहा गया कि जैसे ही व्यक्ति नकारात्मक यां मरने की बात करता है
तो उस व्यक्ति को कभी अकेला नहीं छोड़े, उसके कमरे की कुंडी हटा दे, अकेले गाड़ी ना चलाने दे,
छत का ताला लगाकर रखना। वक्त रहते काउंसलिंग करवाना या मनोरोग विशेषज्ञ के पास ले जाना।
हेल्पलाइन नंबर 18008914416 पर संपर्क कर सकते
जिन व्यक्तियों को समस्या है एवं वो अपनी समस्या किसी को भी नहीं बता पा रहे वो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन
टेली मानस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 14416 या 18008914416 पर संपर्क कर सकते हैं।
शिविर में कुल 102 मरीजों का परीक्षण कर दावा वितरण किया गया जिनमे 14 मानसिक रोग वाले पाए गए
कार्यक्रम के प्रतिभागी डॉक्टर पी.एन. गुप्ता प्रभारी चिकत्सा अधिकारी, डॉ. सुरेश मेडिकल ऑफिसर, पंकज कुमार,
कमलेश पांडे ARO, जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम सदस्य योगिता कुशवाह मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता,
अमृता कुमारी नैदानिक मानोवैज्ञानिक , ब्रिज किशोर मनोरोग नर्स। सुहैल अख्तर आरबीएसके स्टाफ ,
चंदन मिश्रा,विनय सिंह BCPM CHO, संगिनी ANM एवं आशा कार्य कर्ता आदि उपस्थित थे।
