Busted: नकली व अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश गैंग का सरगना व 02 साथियों के साथ गिरफ्तार
भारी मात्रा में फर्जीवाड़ा कर ब्राण्ड प्रोडक्टो की डुप्लीकेशी कर उनकी जगह हुबहु नकली प्रोडक्ट बनाने वाले का भण्डाफोड
Busted: कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विशुनपुरा व थाना तुर्कपट्टी व साइबर थाने की संयुक्त टीम ने गोड़रीया नहर पुलिया के पास से अर्न्तजनपदीय फर्जी हार्पिक की फैक्ट्री चलाने वाले गैंग के अपराधियों/ठग जो फर्जी हार्पिक बनाकर व दुकानो में जाकर उनसे संपर्क कर कम रेट में फर्जी माल को बेचते थे।
फर्जी हार्पिक बेचने वाली गैंग के सरगना रवि चन्द गुप्ता अपने दो अन्य राजन सैनी पुत्र घनश्याम सैनी निवासी महुआ बुजुर्ग तुर्कपट्टी थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर व पारस गुप्ता पुत्र चन्द्रिका साह सा0 सेमराह हर्दो थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर शातिर साथियों के साथ नकद 02 लाख रुपये व एक अदद 04 पहिया वाहन सफेद टाटा मैजिक लोडर तथा अपराध से संबंधित कुल लगभग 20 लाख रुपये के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 120/2024 धारा , 420, 467, 468, 471, 120बी,भा0द0वि0 व 63 कापी राइट एक्ट में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
अपराध का तरीका
यह गैंग फर्जी हार्पिक व डालफिन को कूटरचित दस्तावेजों की सहायता से एक विशाल फर्जी फैक्ट्री गुपचुप तरीके से चलाते थे जिसमें उसके कुल चार सदस्य शामिल है
जो मिलकर इस फर्जीवाड़ा फैक्ट्री को चला रहे है तथा लाखों रूपये अवैध धन अर्जित कर रहे है तथा फर्जी सामान बनाने वाली फैक्ट्री में मुख्यतः ग्रॉसरी होम प्रोडक्ट के अन्तर्गत हाउस होल्ड तथा सेव क्लीनिंग सेनेटरी प्रोडक्टो को जैसे हार्पिक कम्पनी के क्लीनिंग प्रोडक्टो को नकली तरीके से कूटरचना कर तथा मैटेरियल तैयार कर उनको भारी उपकरणों की सहायता से तैयार करते थे
तथा इसका कच्चा माल अवैध तरीके से चोरी छिपे कानपुर से लाते है तथा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के क्लीनिंग प्रोडक्टों के कुटरचित मोनोग्राम आगरा से चोरी छिपे मंगवाते है तथा हूबहू बोतले भी दिल्ली से मगवाकर उनका एसेम्बल कर काफी कम दाम पर अपने साथियों की सहायता से एक मैजिक ढाला मे लोडकर परीवहन कर अलग-अलग क्षेत्रो में घूम घूम कर बेचते थे तथा काफी मोटा रूपया कमाते थे।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 रामसहाय चौहान, प्र0नि0 मनोज कुमार पंत साईबर,थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,उ0नि0 श्रीप्रकाश राय थाना साइबर,उ0नि0 चन्दन प्रजापति,उ0नि0 विनायक यादव,प्र0म0उ0नि0 ललिता वर्मा,का0 प्रशान्त मिश्रा साईबर,का0 अखिलेश कुमार गुप्ता साईबर,का0 अमित गुप्ता साईबर ,का0 आनन्द यादव,का0 रत्नाकर सिंह,का0 दीपचन्द्र चौहान,का0 सोनू शाह,का0 श्याम सुन्दर, हे0का0चा0 विजय बहादुर,का0 अरुण चौरसिया, का0 रमेश चौधरी,का0 राहुल, का0 विवेकानन्द यादव,हे0का0 सचिदानन्द प्रजापति,म0का0 संगम यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर शामिल रहे।
